सालों पुराना विराट कोहली का ये वीडियो हुआ सुपर वायरल, हर टैलेंट है इस खिलाड़ी में - क्रिकट्रैकर हिंदी

सालों पुराना विराट कोहली का ये वीडियो हुआ सुपर वायरल, हर टैलेंट है इस खिलाड़ी में

हरभजन सिंह की वाइफ ने एक काफी पुराना वीडियो किया है शेयर।

Virat Kohli (Image Credit- Instagram)
Virat Kohli (Image Credit- Instagram)

वर्ल्ड कप 2023 में विराट कोहली अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन कर रहे हैं, हर विरोधी टीम के खिलाफ वो दमदार पारी खेल रहे हैं। जिसके बाद टीम की जीत काफी आसान हो जाती है, वहीं क्रिकेट से अलग अब इस बल्लेबाज का एक नया वीडियो काफी वायरल हो रहा है और उस वीडियो में आपको कोहली का एक नया टैलेंट देखने को मिलने वाला है।

बड़े रिकॉर्ड की बराबरी की है विराट कोहली ने

टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप 2023 में हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच खेला था, जहां कोलकाता में हुए मैच के दौरान विराट कोहली ने शानदार नाबाद शतक लगाया था। इस शतक के साथ ही विराट ने सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे शतकों की बराबरी कर ली है और अब वो उनका रिकॉर्ड तोड़ने से महज एक शतक दूर हैं। इससे पहले न्यूजीलैंड और लंका के खिलाफ कोहली शतक से चूक गए थे।

विराट कोहली तो गजब टैलेंटेड निकले गुरू

*हरभजन सिंह की वाइफ ने एक काफी पुराना वीडियो किया है शेयर।
*जहां इस वीडियो में हरभजन के साथा गाना गा रहे हैं विराट कोहली।
*विराट इस वीडियो में पंजाबी गाना काफी ज्यादा सुर में गा रहे थे।
*उस दौरान स्टेज पर युवराज सिंह भी थे दोनों के साथ मौजूद।

ये वीडियो खासा वायरल हो रहा है विराट कोहली का

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Geeta Basra (@geetabasra)

49वां शतक पूरा करने के बाद कोहली

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

अभी तक कितने रन बनाए हैं WC 2023 में कोहली ने?

विराट कोहली हर मैच में टीम इंडिया के लिए रन बना रहे हैं, वर्ल्ड कप 2023 में इस वक्त कोहली सबसे ज्यादा रनों के मामले में नंबर 2 पर मौजूद हैं। विराट ने अभी तक खेले कुल 8 मैचों में अपने नाम 543 रन किए हैं, इस दौरान उन्होंने 2 शानदार शतक लगाए हैं और कुल 4 अर्धशतक ठोके हैं। दूसरी ओर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला भी जमकर चल रहा है, अभी तक हिटमैन इस वर्ल्ड कप में 442 रन बना चुके हैं और तेजी से हर मैच में आगे बढ़ रहे हैं।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?