VIDEO: Virat Kohli-Rohit Sharma का ऐसा है Craze, गुवाहाटी की बारिश में भीगते हुए फैंस ने लगाए नारे…
इंग्लैंड और भारत के बीच 30 सितंबर को खेला जाने वाला वॉर्मअप मुकाबला बारिश के चलते रद्द हुआ।
अद्यतन - Sep 30, 2023 9:09 pm

Virat Kohli-Rohit Sharma: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 शुरू होने से पहले टीम इंडिया दो वॉर्मअप मैच खेलने वाली है। भारत का पहला वॉर्मअप मैच 30 सितंबर को गुवाहाटी में इंग्लैंड के खिलाफ था। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। लेकिन मैच बारिश के चलते एक भी गेंद डाले बिना रद्द हो गया।
मैच रद्द होने के बाद स्टेडियम में मौजूद फैंस काफी ज्यादा निराश हो गए। लेकिन निराशा के बाद भी स्टेडियम में मौजूद फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के लिए प्यार दिखाते हुए नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कुछ इस तरह है Virat Kohli-Rohit Sharma के लिए फैंस की दीवानगी
Virat Kohli-Rohit Sharma, वनडे वर्ल्ड कप लंबे समय बाद भारत में आयोजित हो रहा है, जिसके चलते फैंस के बीच उत्साह जमकर देखने को मिल रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ भारत के वॉर्मअप मुकाबले का लुत्फ उठाने के लिए फैंस गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम पहुंचे थे। लेकिन बारिश ने फैंस के अरमानों पर पानी फेर दिया क्योंकि वे अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को खेलते हुए नहीं देख पाए।
लेकिन बारिश ने फैंस के उत्साह को कम नहीं किया। फैंस जमकर अपने पसंदीदा (Virat Kohli-Rohit Sharma) विराट कोहली और रोहित शर्मा के नाम के नारे लगाते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर यह प्यारा सा वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।
यहां देखें वीडियो-
The Roar for Virat Kohli and Rohit Sharma at Guwahati even in rain.
The Craze of King & Hitman – The Heart & Soul of Indian cricket. https://t.co/k4B3TYo0HL
— Tanuj Singh (@ImTanujSingh) September 30, 2023
टीम इंडिया अपना दूसरा वॉर्मअप मुकाबला 3 अक्टूबर को तिरूवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगी। वहीं फिर भारतीय टीम 8 अक्टूबर को चेपॉक में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महामुकाबले से टूर्नामेंट की शुरूआत करेगी।
यह भी पढ़े- Rohit Sharma की बल्लेबाजी का बड़ा फैन निकला यह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, कहा- उन्हें रोकना मुश्किल है…
आइए एक नजर भारत के वर्ल्ड कप 2023 स्क्वॉड पर डालते हैं-
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी