जामनगर पहुंचने पर Hardik Pandya का घोड़े-बाजे के साथ हुआ भव्य स्वागत, वीडियो हुई वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

जामनगर पहुंचने पर Hardik Pandya का घोड़े-बाजे के साथ हुआ भव्य स्वागत, वीडियो हुई वायरल

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए आएंगे नजर हार्दिक

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X)
Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X)

सोशल मीडिया पर इन दिनों आईपीएल में मुंबई इंडियंस के नए नवेले कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें उनका गुजरात के जामनगर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जा रहा है। हार्दिक यहां रिलायंस इंडस्ट्री में एक विजिट करने पहुंचे थे।

गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या को हाल में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था और आईपीएल के आगामी 17वें सीजन के लिए रोहित शर्मा को रिप्लेस करते हुए अपना नया कप्तान नियुक्त किया है।

तो वहीं फ्रेंचाइजी के इस फैसले के बाद फैंस द्वारा टीम को सोशल मीडिया के माध्यम से काफी ट्रोल भी किया गया था। तो वहीं आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी में रिलायंस इंटस्ट्री के स्वामित्व वाली इंडियाविन स्पोर्ट्स की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

हालांकि, इस सब के बीच इंटरनेट पर हार्दिक की एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें जब वे जामनगर स्थित रिलांयस इंडस्ट्री पहुंचे तो उनका गाना-बाजा के अलावा घोड़ों की मौजूदगी में भव्य स्वागत किया जा रहा है। तो वहीं इस दौरान हार्दिक को एक लग्जरी गाड़ी में बैठे हुए देखा जा सकता है।

देखें हार्दिक पांड्या की इंटरनेट पर यह वायरल वीडियो

दूसरी ओर, अब हार्दिक पांड्या के पास आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की ओर से अपने लीडरशिप स्किल दिखाने का एक शानदार मौका होगा। गौरतलब है कि पांड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने दो बार आईपीएल फाइनल में जगह बनाई, जिसमें टीम एक बार चैंपियन बनी तो एक बार रनरअप रही थी। खैर, देखने लायक बात होगी कि मुंबई हार्दिक की कप्तानी में कैसा प्रदर्शन करने वाली है?

ये भी पढ़ें- चोटिल Temba Bavuma का Herschelle Gibbs ने उड़ाया मजाक कहा, ‘वो अनफिट और वजन वाला’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?