विराट और गंभीर को धोनी-रैना से सीखना चाहिए, मैदान और उससे बाहर दोस्ती कैसे रखी जाती है!
कल खेला गया था मुंबई और चेन्नई के बीच मुकाबला।
अद्यतन - मई 7, 2023 3:15 अपराह्न
![]()
भले ही सुरेश रैना अब CSK टीम का हिस्सा नहीं है, लेकिन फिर भी मिस्टर IPL का प्यार चेन्नई और धोनी के लिए वैसा ही जैसा पहले था। जिसका नजारा इस साल के IPL में भी देखा गया है, इसी कड़ी में चिन्ना थाला की एक तस्वीर CSK टीम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है जो काफी तेजी से वायरल हो रही है।
सुरेश रैना धोनी की तारीफ करते नहीं थकते
जी हां, इस समय सुरेश रैना IPL में कमेंट्री कर रहे हैं, जहां हर बार रैना अपनी कमेंट्री के दौरान पहले धोनी की जमकर तारीफ करते हैं और फिर बाद में CSK टीम को सबसे शानदार टीम बताते हैं। मुंबई और चेन्नई मैच के बाद रैना मैन ऑफ द मैच का खिताब देने भी पहुंचे थे।
धोनी और रैना से सीख लेनी चाहिए गंभीर-विराट को
*कल खेला गया था मुंबई और चेन्नई के बीच मुकाबला।
*वहीं मैच के बाद चेन्नई के कप्तान धोनी से मिले थे रैना।
*CSK टीम ने धोनी और सुरेश रैना की प्यारी तस्वीर की शेयर।
*इस तस्वीर को फैन्स ने किया काफी ज्यादा ही पंसद।
चेन्नई टीम ने सुरेश रैना और धोनी की ये तस्वीर की शेयर
चेन्नई टीम ने मुंबई को दी मात
दूसरी ओर कल हुए मुकाबले में चेन्नई टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई को मात दी थी, वहीं अब अंत तालिका पर CSK टीम दूसरे नंबर पर आ गई है और टीम ने अभी तक 11 मुकाबलों में से 6 जीते है और टीम के पास 13 अंक हैं।