विराट कोहली के साथ क्या गड़बड़ चल रही है, इंस्टा स्टोरी के जरिए कौनसा दुख दिखाना चाहते हैं?
विराट कोहली ने फिर लगाई 2 अलग-अलग इंस्टाग्राम स्टोरी।
अद्यतन - Jul 5, 2023 3:06 pm

क्रिकेट के मैदान के साथ-साथ विराट कोहली का इंस्टाग्राम पर भी क्रेज अलग ही लेवल पर है, जहां कोहली इंस्टा पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले क्रिकेट खिलाड़ी हैं। लेकिन इन दिनों विराट के इंस्टा पोस्ट से ज्यादा, उनकी इंस्टा स्टोरी खबरों में बनी हुई है और इन इंस्टा स्टोरी के जरिए ना जाने वो किस पर निशाना साध रहे हैं ऐसा ही कुछ इस बार भी देखने को मिला है।
WTC फाइनल में विराट कोहली उम्मीदों पर नहीं खरे उतर पाए थे
हाल ही में टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार WTC फाइनल खेला था, जहां इस बार रोहित की टीम को ऑस्ट्रेलिया से हार मिली थी। वहीं इस खिताबी जंग में एक बार फिर से विराट कोहली का बल्ला नहीं चल पाया था और वो दोनों ही पारियों में फ्लॉप रहे थे। इससे पहले टीम इंडिया ने जब-जब ICC टूर्नामेंट के फाइनल और सेमीफाइनल खेले हैं, उसमें विराट बल्लेबाजी में फेल ही रहे हैं।
विराट का ये दुख काहे खत्म नहीं होता?
*विराट कोहली ने फिर लगाई 2 अलग-अलग इंस्टाग्राम स्टोरी।
*जहां इन दोनों ही स्टोरी के जरिए कुछ संदेश देने की है कोशिश।
*WTC फाइनल से जारी है विराट का इंस्टा स्टोरी लगाने का दौर।
*क्या स्टोरी के जरिए किसी बड़ी चीज की ओर इशारा कर रहे हैं कोहली।
इंस्टाग्राम पर विराट कोहली की 2 नई स्टोरी

कुछ दिनों पहले अनुष्का के साथ क्यूट तस्वीर की थी पोस्ट
कोहली और रोहित को लेकर जल्द हो सकता है बड़ा फैसला
दूसरी ओर विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर इन दिनों लगातार रिपोर्ट्स आ रही हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है की इन दोनों खिलाड़ियों को अब टी20 में मौके नहीं मिलेगा। जहां बोर्ड अगले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए युवा खिलाड़ियों की फौज तैयारी कर रही है, ऐसे में बढ़ती उम्र के कारण ये दोनों खिलाड़ी अब टीम इंडिया के टी20 प्रारूप से बाहर हो सकते हैं।