क्या अब अपनी तस्वीर के जरिए विराट कोहली, गौतम गंभीर को डरा रहे हैं?
हर मैच से पहले विराट कोहली डालते हैं सोशल मीडिया पर तस्वीर।
अद्यतन - मई 18, 2023 12:34 अपराह्न

विराट कोहली ने भी IPL 2023 में काफी सुर्खियां बटोरी हैं, पहले अपने खेल को लेकर और फिर बाद में नवीन-गंभीर के साथ हुए विवाद को लेकर। इसी के साथ ही विराट सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी टशन दिखा रहे हैं और आज SRH के खिलाफ होने वाले मैच से पहले कोहली ने एक पोस्ट शेयर किया है।
विराट कोहली का पहले विवाद नवीन-उल-हक से हुआ था
RCB और LSG को बीच हुए मैच में, पहले विराट कोहली और नवीन-उल-हक का विवाद हुआ था। जिसके बाद मैच खत्म होते ही मेंटोर गौतम गंभीर विवाद में पड़ गए थे और विराट को आड़े हाथों लेते हुए काफी कुछ सुना दिया था।
बड़ी ‘गंभीर’ लग रही है विराट कोहली की ये तस्वीर
*हर मैच से पहले विराट कोहली डालते हैं सोशल मीडिया पर तस्वीर।
*SRH के खिलाफ आज होने वाले मैच से पहले भी कोहली ने डाला पोस्ट।
*हाथ में अपना Kit Bag लिए मैदान पर नजर आ रहे हैं पूर्व कप्तान कोहली।
*आज का मैच RCB टीम के लिए काफी ज्यादा ही अहम है।
फैन्स के साथ विराट कोहली ने ये तस्वीर की शेयर
आज RCB के लिए करो या मरो जैसा मैच
आज हैदराबाद में SRH टीम का सामना RCB से होगा, SRH पहले ही लीग से बाहर हो चुकी है। वहीं दूसरी ओर RCB को प्लेऑफ में जाने के लिए इस मैच को जीतना ही होगा, अगर फाफ की टीम ये मैच हार जाती है तो फिर RCB के लिए अंतिम 4 में जाने का सफर काफी मुश्किल हो जाएगा।
मैच से पहले कोहली ने किया गेंदबाजी का अभ्यास
View this post on Instagram
A post shared by Royal Challengers Bangalore (@royalchallengersbangalore)