विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने पैपराजी को अपने बच्चों की प्राइवेसी का सम्मान करने के लिए भेजे गिफ्ट हैम्पर्स, देखें वीडियो
IPL 2024 में कमाल की फाॅर्म में चल रहे हैं कोहली
अद्यतन - मई 14, 2024 3:55 अपराह्न

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी व बाॅलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपनी प्राइवेसी का सम्मान करने लिए मीडिया कर्मियों और पैपराजी को गिफ्ट हैम्पर्स भेजें हैं। बता दें कि इसको लेकर सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।
बता दें कि कपल को अक्सर एयरपोर्ट पर मीडिया कर्मियों से यह विनती करते हुए देखा जा सकता है कि वे उनके बच्चों की फोटोज क्लिक ना करें। गौरतलब है कि कोहली और अनुष्का के घर 11 जनवरी 2021 को बेटी वामिका का जन्म हुआ था, तो वहीं फरवरी 2024 को दंपत्ति एक और बच्चे के रूप में बेटे अकाय के माता-पिता बने थे।
तो वहीं अब अपने बच्चों की प्राइवेसी को लेकर मीडिया कर्मियों के प्रति आभार जताते हुए कोहली और अनुष्का ने उन्हें गिफ्ट हैम्पर्स भेजें हैं। इस हैम्पर्स को भेजते हुए दोनों ने लिखा- हमारे बच्चों की प्राइवेसी का सम्मान करने और हमेशा सहयोगात्मक बने रहने के लिए धन्यवाद। विद लव, अनुष्का और विराट।
देखें सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
दूसरी ओर, आपको विराट कोहली के बारे में जानकारी दें, तो वे इन दिनों आईपीएल 2024 में बिजी हैं। इस टूर्नामेंट में वह अपनी टीम राॅयल चैलेंजर्स बैंगलुरू (RCB) के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। कोहली टूर्नामेंट में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। तो वहीं जारी सीजन में कोहली ने 13 मैचों में 66.10 की औसत और 155.16 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से कुल 661 रन बनाए हैं। ऑरेंज कैप इस समय विराट कोहली के नाम ही है।
साथ ही बता दें कि अगर कोहली की टीम आरसीबी को जारी सीजन के प्लेऑफ की रेस में बने रहना है, तो उन्हें अपने आगामी मैच में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हर हाल में जीत हासिल करनी होगी। दोनों टीमों के बीच यह मैच 18 मई को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।