विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को लंदन के कृष्णा दास कीर्तन शो में देखा गया
इससे पहले उन्हें वृंदावन में नीम करोली बाबा आश्रम में भी देखा गया और उज्जैन के प्रसिद्ध शिव भगवान के मंदिर में भी देखा गया था।
अद्यतन - Jun 17, 2023 1:34 pm

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को हाल ही में कृष्णा दास कीर्तन शो लंदन में देखा गया। बता दें, इस समय विराट कोहली और अनुष्का शर्मा क्वालिटी समय बिता रहे हैं क्योंकि भारतीय टीम को फिलहाल कोई भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेलना है। यह जोड़ी यही चाहती है कि ब्रेक का काफी अच्छी तरह से इस्तेमाल किया जाए।
पिछले कुछ समय से ऐसा काफी बार देखा गया है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा कई धार्मिक स्थलों में जा रहे हैं और वहां काफी समय बिता रहे हैं। इससे पहले उन्हें वृंदावन में नीम करोली बाबा आश्रम में भी देखा गया और उज्जैन के प्रसिद्ध शिव भगवान के मंदिर में भी देखा गया था। उनकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रही थी।
Virat Kohli and Anushka Sharma at the Krishna Das Kirtan show in London. pic.twitter.com/FHOpLxFOfI
— Tanuj Singh (@ImTanujSingh) June 17, 2023
ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया से मिली हार
बता दें, ICC वर्ल्ड चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रनों से करारी शिकस्त मिली थी। भारतीय टीम का कोई भी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया था और इसी वजह से उन्हें ऑस्ट्रेलिया ने मात दी। भारत ने अपना आखिरी आईसीसी टाइटल 2013 चैंपियंस ट्रॉफी में जीता था। हालांकि उसके बाद से ही उन्होंने एक भी आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम नहीं की है।
इस साल भारत में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है और तमाम लोग इस टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब देखना यह होता है कि क्या भारतीय टीम इस आईसीसी ट्रॉफी को अपने नाम कर सकती है या नहीं। विराट कोहली की बात की जाए तो उन्होंने पिछले काफी समय से काफी अच्छी बल्लेबाजी की है लेकिन मुख्य मुकाबला में उनका बल्ला खामोश रहा है जिसका परिणाम भारतीय टीम को भी उठाना पड़ा है।
अगर भारतीय टीम को वनडे वर्ल्ड कप 2023 की ट्रॉफी अपने नाम करनी है तो उन्हें विराट कोहली से बड़े स्कोर की उम्मीद करनी होगी। खुद विराट कोहली भी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में बड़ा स्कोर बनाने को देखेंगे और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाना चाहेंगे। अब भारत को वेस्टइंडीज का दौरा करना है और उसमें भी विराट कोहली के लिए बड़ा स्कोर बनाना बेहद जरूरी है। यह साल भारतीय टीम और विराट कोहली दोनों के लिए ही काफी महत्वपूर्ण होने वाला है।