हाथ से जीती हुई सीरीज निकल रही है, लेकिन टीम इंडिया तो होली का जश्न मनाने में बिजी है!
शुभमन गिल ने इंस्टाग्राम पर मजेदार रील वीडियो की शेयर।
अद्यतन - Mar 7, 2023 6:17 pm

इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज काफी मजेदार हो गई है, टेस्ट सीरीज अपने नाम करने के लिए टीम इंडिया को या तो आखिरी मैच जीतना होगा या फिर उसे ड्रॉ करना होगा। अगर टीम ये मैच हारी जाती है, तो फिर ये सीरीज 2-2 पर छूट जाएगी। लेकिन आखिरी मैच से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने जमकर मस्ती की, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
टीम इंडिया में हो सकता है एक बड़ा बदलाव
दूसरी ओर इंदौर में हुए तीसरे टेस्ट में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को आराम दिया गया, वहीं उनकी जगह उमेश यादव को मौका मिला था। अब चौथे और आखिरी टेस्ट मैच के लिए फिर से टीम इंडिया में शमी की एंट्री होगी।
बस में ही टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने खेली जमकर होली
*शुभमन गिल ने इंस्टाग्राम पर मजेदार रील वीडियो की शेयर।
*इस वीडियो में टीम के सभी खिलाड़ियों को लगा है होली का रंग।
*साथ ही वीडियो में विराट कोहली जमकर रहे हैं गिल के साथ डांस।
*कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया ये वीडियो।
गिल ने टीम बस का ये वीडियो किया शेयर
SKY भी नहीं रहे होली का जश्न मनाने में पीछे
दूसरी ओर टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने भी सभी खिलाड़ियों के साथ जमकर होली खेली, जहां उन्होंनें अपने सोशल मीडिया पर कप्तान रोहित, इशान किशन के साथ होली की तस्वीरें शेयर की। जहां इन सभी खिलाड़ियों ने पहले ड्रेसिंग रूम में होली खेली और फिर बाद में खिलाड़ी टीम बस में भी मस्ती करते हुए नजर आए।