शतक के घमंड में चूर विराट कोहली ने पूरी टीम के सामने उड़ाया कप्तान रोहित शर्मा का मजाक!
टीम इंडिया आज खेल रही लंका के खिलाफ तीसरा और आखिरी वनडे।
अद्यतन - जनवरी 15, 2023 2:49 अपराह्न

टीम इंडिया में इन दिनों काफी बदलाव हो रहे हैं, जिसका सबसे ज्यादा असर कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली पर देखने को मिल रहा है। इस बीच सोशल मीडिया की दुनिया में एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें हिटैमन के साथ किंग कोहली नजर आ रहे हैं, ये वीडियो मैच से ठीक पहले का है।
रोहित शर्मा और विराट कोहली के टी-20 करियर पर सवाल
हाल हीं में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ था, जिसमें कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली का नाम नहीं था। इससे पहले लंका के खिलाफ भी दोनों को टी20 सीरीज के लिए नहीं चुना गया था, जिसके बाद से दोनों के टी20 प्रारूप को लेकर सवाल खड़ हो रहे हैं।
विराट कोहली कुछ नहीं समझते कप्तान रोहित शर्मा को!
*टीम इंडिया आज खेल रही लंका के खिलाफ तीसरा और आखिरी वनडे।
*मैच शुरू होने से पहले का एक वीडियो टीम इंडिया के इंस्टा पर आया सामने।
*टीम मैच से पहले घेरा बनाकर कर रही थी बात, इस दौरान दिखा गजब नजारा।
*जहां विराट कोहली ने किसी बात को लेकर उड़ाई कप्तान रोहित शर्मा की मजाक।
रोहित शर्मा और विराट कोहली का वायरल हुआ वीडियो
तीसरे वनडे मैच के लिए हुए टीम में बदलाव
दूसरी ओर आज लंका के खिलाफ जारी तीसरे वनडे मैच के लिए टीम इंडिया में 2 बदलाव हुए हैं, जहां हार्दिक के साथ उमरान मलिक को आराम दिया गया है और उनकी जगह सूर्य और सुंदर की टीम में एंट्री हुई है।