IPL 2022: KKR के खिलाफ विवादित नो बाॅल पर आउट दिए जाने पर कोहली का गुस्सा पहुंचा 7वें आसमान पर, देखें वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: KKR के खिलाफ विवादित नो बाॅल पर आउट दिए जाने पर कोहली का गुस्सा पहुंचा 7वें आसमान पर, देखें वीडियो

केकेआर ने आरसीबी के सामने जीत के लिए 223 रनों का लक्ष्य रखा है।

Virat Kohli (Photo Source X)
Virat Kohli (Photo Source X)

Virat Kohli Out or Not Out in KKR vs RCB IPL 2024: आईपीएल के जारी सीजन का 36वां मैच आज 21 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स और राॅयल चैलेंजर्स बैंगलुरू (KKR vs RCB) के बीच खेला जा रहा है। बता दें कि कोलकाता के ईडन गार्डंस पर जारी इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने आरसीबी के सामने जीत के लिए 223 रनों का लक्ष्य रखा है।

दूसरी ओर, जब आरसीबी इस टारगेट का पीछा करने उतरी तो उसके सलामी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) को एक विवादित नो बाॅल पर आउट दिया गया है। बता दें कि आरसीबी की पारी का तीसरा ओवर केकेआर की ओर से हर्षित राणा करने आए और उन्होंने इस ओवर की पहली गेंद कोहली को कमर की ऊंचाई के आस-पास फेंकी। कोहली इस गेंद को खेलते हुए आउट हो गए, और गेंद को मैदानी अंपायर विनोद सेशन (Vinod Seshan) ने नो बाॅल करार नहीं दिया।

हालांकि, इसके बाद कोहली ने अंपायर के इस फैसले को रिव्यू किया, लेकिन तीसरे अंपायर ने भी मैदानी अंपायर के इस फैसले को जारी रखा। तो वहीं अंपायर के इस फैसले के बाद कोहली का गुस्सा 7वें आसमान पर पहुंच गया। साथ ही कोहली के आउट होने के बाद उनके और अंपायर के बीच तीखी बहस देखने को मिली, जिसकी वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। कोहली 7 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हुए।

देखें इस घटना की वायरल वीडियो

KKR ने RCB के सामने जीत के लिए रखा 223 रनों का लक्ष्य

दूसरी ओर, मुकाबले की बात करें तो टाॅस जीतकर आरसीबी ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए। केकेआर की ओर से फिल साल्ट ने 14 गेंदों में 48 रनों की तूफानी पारी खेली, तो श्रेयस ने कप्तानी पारी खेलते हुए 50 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा अंत में रमनदीप ने 9 गेंदों में 24 रनों की शानदार पारी खेली, जिसकी वजह से केकेआर एक मजूबत टारगेट आरसीबी के सामने रखने में सफल रही है।

close whatsapp