DC बनाम RCB: मैच के बाद विराट कोहली, अक्षर पटेल और इशांत शर्मा ने खूब लगाए ठहाके, सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर हो रही वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

DC बनाम RCB: मैच के बाद विराट कोहली, अक्षर पटेल और इशांत शर्मा ने खूब लगाए ठहाके, सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर हो रही वायरल

विराट कोहली दिल्ली के हैं और उन्होंने यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 46 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 55 रन बनाए।

Virat Kohli and Ishant Sharma (Pic Source-Twitter)
Virat Kohli and Ishant Sharma (Pic Source-Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 50वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। भले ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर इस मैच को अपने नाम ना कर पाए हो लेकिन टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने घर में जबरदस्त वापसी की।

बता दें, विराट कोहली दिल्ली के हैं और उन्होंने यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 46 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 55 रन बनाए। इसी के साथ विराट कोहली मुकाबले से पहले अपने बचपन के कोच राजकुमार शर्मा से भी मिले। भारतीय बल्लेबाज ने अपने बचपन के कोच राजकुमार शर्मा के पैर भी छुए।

इंडियन प्रीमियर लीग के ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो साझा की गई है जिसमें देखा जा सकता है कि विराट कोहली ने जब दिल्ली कैपिटल्स के स्टार खिलाड़ी अक्षर पटेल और इशांत शर्मा और साथ ही भारत के पूर्व खिलाड़ी अजित अगरकर के साथ मुकाबले के बाद मुलाकात की तो वो अपनी हंसी बिल्कुल भी रोक नहीं पाए।

इस वीडियो के कैप्शन में लिखा था कि, ‘जब दिल्ली में होते हैं। आपके सामने प्रस्तुत है @imviratkohli के 111 सेकंड हंसने वाले। #DCvRCB।’

यह रही वीडियो:

बता दें, विराट कोहली ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में एक और कीर्तिमान हासिल किया। वो पहले बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में 7000 रन पूरे किए। मुकाबला खत्म होने के बाद विराट कोहली ने कहा कि, ‘यह मेरे सफर का एक और कीर्तिमान था जो मैंने हासिल किया। जब मैंने स्क्रीन पर देखा तो यह बहुत ही अच्छा नंबर था। अगर यह मेरी टीम को मदद करता है तो मैं अपने योगदान से काफी खुश हूं।

यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है क्योंकि मेरा परिवार, मेरे कोच और मेरी पत्नी अनुष्का शर्मा यहां मौजूद है। मेरे क्रिकेटिंग करियर का सफर यहीं से शुरू हुआ था। मैं बस यही चाहता हूं कि ऊपर वाला ऐसे ही मेरे साथ बना रहे।’

close whatsapp