फैन से मिलने नंगे पांव पहुंचे विराट कोहली, इंटरनेट पर वायरल हो रही तस्वीर

फैन से मिलने नंगे पांव पहुंचे विराट कोहली, इंटरनेट पर वायरल हो रही तस्वीर

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर में देखा जा सकता है कि विराट कोहली ने पैरों में चप्पल या जूते नहीं पहने हुए हैं।

Virat Kohli with fan (Photo Source X)
Virat Kohli with fan (Photo Source X)

बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में विराट कोहली उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए। हालांकि, फील्ड पर उनकी लड़ाई और अग्रेशन काफी समय बाद देखने को मिली। सीरीज खत्म होने के बाद कोहली सिडनी में ही मौजूद हैं।

हाल ही में सिडनी में एक खास और भावुक पल देखने को मिला, जब भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली ने अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर अपने एक फैन से मुलाकात की और फोटो खिंचवाई। यह मुलाकात न केवल कोहली की विनम्रता को दर्शाती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि वह दुनिया भर में कितने प्यार और प्रशंसा के पात्र हैं।

उस युवा फैन के लिए यह दिन हमेशा के लिए एक खूबसूरत याद बन गया है और कोहली के लिए यह एक और मौका था खुशी बांटने का और अपने फैन्स से अपने रिश्ते को मजबूत करने का। खास बात यह है कि, कोहली इस फैंस से नंगे पांव मिलने पहुंचे। तस्वीर में देखा जा सकता है कि कोहली ने पैरों में चप्पल या जूते नहीं पहने हुए हैं। देखें खूबसूरत तस्वीर-

फैन से मिलने नंगे पांव पहुंचे विराट कोहली

कोहली अपना अगला मैच कब खेलेंगे?

विराट कोहली हाल ही में संपन्न हुई BGT 2024-25 सीरीज में अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाए। उन्होंने नौ पारियों में सिर्फ 190 रन बनाए, जिनमें से 100 रन पर्थ में उनके शतक के रूप में आए।

वहीं अब भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज 22 जनवरी से शुरू हो रही है, गौरतलब है कि टी20 फॉर्मेट से संन्यास लेने के बाद कोहली इस सीरीज में नहीं खेलेंगे। हालांकि, इसके बाद 6 फरवरी से दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज के बाद भारतीय टीम 20 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेगी।

ऐसे में कोहली चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी के लिए इस सीरीज में खेलते दिखाई दे सकते हैं। विराट कोहली चाहेंगे कि वह वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर सके और टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम करे।

close whatsapp