ODI World Cup 2023: विराट कोहली बने ‘Superman’, हवा में उछलकर पकड़ा करिश्माई कैच
इस शानदार मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
अद्यतन - Oct 8, 2023 3:24 pm

इस समय भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे वर्ल्ड कप 2023 का पांचवा मुकाबला चेन्नई के एमए चितांबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस शानदार मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं रही और टीम ने अपना पहला विकेट मिचेल मार्श के रूप में काफी जल्दी गंवा दिया।
मिचेल मार्श भारत के खिलाफ खेले जा रहे हैं मैच में बिना खाता खोले ही आउट हो गए। जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी में मिचेल मार्श का कैच विराट कोहली ने काफी शानदार तरीके से पकड़ा। खुद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को यकीन नहीं हो रहा था कि आखिर विराट कोहली ने इस कैच को कैसे पकड़ लिया।
बता दें, मुकाबले का तीसरे ओवर लेकर आए जसप्रीत बुमराह ने मिचेल मार्श को काफी अच्छी गेंद फेंकी जो ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज के बल्ले से लगकर सीधा स्लिप की ओर गई। विराट कोहली स्लिप में ही खड़े हुए थे और उन्होंने हवा में कूद कर इस कैच को पूरा किया। तमाम लोगों ने विराट कोहली के इस कैच की जमकर प्रशंसा की।
https://twitter.com/VIDHANPANDEY33/status/1710955490988241090
यही नहीं विराट कोहली ने वनडे वर्ल्ड कप में फील्डर के रूप में सबसे ज्यादा कैच भारत की ओर से पकड़ने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। उन्होंने अभी तक भारत की ओर से कुल 15 कैच वनडे वर्ल्ड कप में फील्डर के रूप में पकड़े हैं। इस बात की जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर दी।
Milestone Unlocked! 🔓
Virat Kohli now has most catches for India in ODI World Cups as a fielder 😎#CWC23 | #INDvAUS | #TeamIndia | #MeninBlue pic.twitter.com/HlLTDqo7iZ
— BCCI (@BCCI) October 8, 2023
ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
बता दें, दोनों ही टीमों का यह वर्ल्ड कप के इस संस्करण का पहला मैच है। पहला विकेट जल्द करने के बाद आस्ट्रेलिया ने अभी तक काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और भारत के गेंदबाजों के ऊपर लगातार दबाव बनाए रखा है।
भारतीय टीम की बात की जाए तो इस मैच में शानदार बल्लेबाज शुभमन गिल नहीं खेल रहे हैं। वो बीमारी की वजह से इस मैच से बाहर हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं और ईशान किशन उनके साथ ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे। विराट कोहली ने अभी तक फील्डिंग काफी अच्छी की है और अब तमाम भारतीय फैंस उनसे आज के मैच में बल्लेबाजी में भी बड़ी पारी की उम्मीद रखेंगे।