RR के खिलाफ विराट कोहली ने रचा इतिहास, IPL में इस शानदार उपलब्धि को अपने नाम करने वाले बने पहले बल्लेबाज
विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग में पहले बल्लेबाज हैं जिन्होंने 8000 रन पूरे किए।
अद्यतन - मई 22, 2024 8:33 अपराह्न

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का बेहतरीन मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच में खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। बता दें, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने इस मैच के दौरान शानदार उपलब्धि अपने नाम की।
विराट कोहली पहले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में 8000 रन पूरे किए। विराट कोहली का प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और उन्होंने कई शानदार रिकॉर्ड्स बनाए हैं। बता दें, विराट कोहली आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। इस सीजन ऑरेंज कैप अभी तक विराट कोहली के नाम है।
आईपीएल में विराट कोहली के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज शिखर धवन हैं, जिन्होंने अभी तक 6769* रन बनाए हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले जा रहे मैच में विराट कोहली ने 24 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 33 रनों की बेहतरीन पारी खेली।
𝗘𝗜𝗚𝗛𝗧 𝗧𝗛𝗢𝗨𝗦𝗔𝗡𝗗 𝗜𝗣𝗟 𝗥𝗨𝗡𝗦! 🤯
The first ever batter to reach this milestone 🫡🫡
Congratulations, Virat Kohli 👏👏
Follow the Match ▶️ https://t.co/b5YGTn7pOL #TATAIPL | #RRvRCB | #Eliminator | #TheFinalCall | @imVkohli pic.twitter.com/fZ1V7eow0X
— IndianPremierLeague (@IPL) May 22, 2024
राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के पहले क्वालीफायर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराया और फाइनल में अपनी जगह बनाई। अब राजस्थान और आरसीबी में से जो भी टीम इस एलिमिनेटर मैच को जीतेगी वो सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ क्वालीफायर-2 में मैच खेलेगी।
आरसीबी की बात की जाए तो उनका प्रदर्शन पिछले कुछ समय से काफी अच्छा रहा है और टीम ने लगातार 6 मैचों में जीत दर्ज की है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है। वहीं राजस्थान रॉयल्स की बात की जाए तो उन्होंने अपने पिछले चार मैचों में हार का सामना किया है।