मैदान के बाहर भी Virat Kohli ने बनाया रिकॉर्ड, Google इतिहास में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले क्रिकेटर बने - क्रिकट्रैकर हिंदी

मैदान के बाहर भी Virat Kohli ने बनाया रिकॉर्ड, Google इतिहास में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले क्रिकेटर बने

विराट कोहली दुनिया के सबसे लोकप्रिय एथलीटों में से एक हैं।

Virat Kohli. (Photo Source: X(Twtter)
Virat Kohli. (Photo Source: X(Twtter)

विराट कोहली (Virat Kohli) दुनिया के सबसे लोकप्रिय एथलीटों में से एक हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। इस बीच गूगल (Google) ने आधिकारिक तौर पर विराट कोहली (Kohli) को 25 साल के इतिहास में सबसे अधिक सर्च किए जाने वाला क्रिकेटर घोषित किया है। कोहली की यह उपलब्धि दिखाता है कि दुनियाभर में उनके कितने चाहने वाले हैं और वे कितने फेमस क्रिकेटर हैं।

कोहली का सफर कुछ ऐसा रहा कि उन्होंने अपनी कप्तानी में 2008 में भारत को अंडर-19 विश्व कप का खिताब जिताया था। इसके बाद आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने उन्हें अपने साथ जोड़ा। और तब से वह उसी फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं। 2008 में श्रीलंका के खिलाफ विराट कोहली ने भारत के लिए डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा

हाल ही में दिल्ली में जन्मे क्रिकेटर ने वनडे प्रारूप में सबसे अधिक शतकों के सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ा। इसके साथ ही कोहली ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। वह वर्ल्ड कप 2023 में लीडिंग रन स्कोरर रहे, इसके अलावा वह टूर्नामेंट के एक संस्करण में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए।

कोहली वर्तमान में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में दिग्गज सचिन तेंदुलकर, कुमार संगाकार और रिकी पोंटिंग से पीछे हैं। वह चौथे सबसे अधिक रन बनाने वाले क्रिकेटर हैं। कोहली सिर्फ अपने क्रिकेट के लिए हीं नहीं, बल्कि अपने व्यक्तिगत लाइफ, स्टाइलिश लुक, फैशन आदि के लिए भी जाने जाते हैं।

पिछले कुछ सालों में उद्योग जगत की कई नामी-गिरामी कंपनियों ने कोहली के साथ काम करने में रुचि दिखाई। जो यह दर्शाता है कि कोहली वर्तमान में अपने आप में एक ब्रांड हैं। यही कारण है कि वह गूगल इतिहास में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले क्रिकेटर हैं।

 

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?