एशिया कप से पहले आधी रात विराट को आई एमएस धोनी की याद, किया दिल छू लेने वाला पोस्ट - क्रिकट्रैकर हिंदी

एशिया कप से पहले आधी रात विराट को आई एमएस धोनी की याद, किया दिल छू लेने वाला पोस्ट

एशिया कप 2022 में भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 28 अगस्त को होगा।

Virat Kohli & MS Dhoni (Photo Source: Twitter)
Virat Kohli & MS Dhoni (Photo Source: Twitter)

टीम इंडिया इस वक्त यूएई में एशिया कप की तैयारियों में व्यस्त है। भारत को अपना पहला मैच चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 28 अगस्त को खेलना है। इस मुकाबले से पहले विराट कोहली ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है। उस पोस्ट में उन्होंने कुछ ऐसा लिखा जिसे पढ़ने के बाद फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं।

33 वर्षीय विराट 2014 में टेस्ट कप्तान और 2017 में ऑल फॉर्मेट कप्तान बनने से पहले सभी प्रारूपों में धोनी की कप्तानी में लंबे समय तक उप-कप्तान रहे थे। कोहली ने टी-20 वर्ल्ड कप 2016 की इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए कोहली ने लिखा, “इस शख्स का भरोसेमंद डिप्टी रहना, मेरे करियर का सबसे मजेदार और रोमांचक दौर था। हमारी साझेदारियां हमेशा ही मेरे लिए बेहद खास रहेंगी। 7+18”

यहां देखिए धोनी के लिए विराट कोहली का वो पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

अब इस वक्त सभी के मन में यही सवाल है कि कोहली ने अचानक ऐसी तस्वीर और ऐसा भावुक कैप्शन क्यों पोस्ट किया। पाकिस्तान के मुकाबले से पहले अब कोहली के दिमाग में या दिल में क्या चल रहा है, ये बात कोहली को छोड़कर शायद ही किसी को पता हो। लेकिन शायद ये हो सकता है कि 18 और 7 का जोड़ 25 होता है, इसलिए कोहली ने 25 तारीख को ही इसे पोस्ट किया।

कोहली और धोनी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान कई यादगार साझेदारियां साझा की हैं। उन्होंने जो तस्वीर साझा की वह मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2016 टी-20 विश्व कप के मैच की है, जहां कोहली ने केवल 51 गेंदों में अविश्वसनीय नाबाद 82 रनों की पारी खेलकर भारत को छह विकेट से जीत दिलाई थी।

27 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप में सभी की नजरें विराट पर रहेंगी, जो इस समय खराब दौर से गुजर रहे हैं। कोहली ने आईपीएल 2022 के बाद सिर्फ इंग्लैंड दौरे पर क्रिकेट खेली है, ऐसे में वर्ल्ड कप 2022 से पहले उनकी फॉर्म टीम इंडिया के लिए काफी मायने रखते हैं। विराट कोहली की फॉर्म की बात करें तो नवंबर 2019 के बाद से उनके बल्ले से कोई शतक नहीं निकला है।

close whatsapp