IPL 2024: धर्मशाला में जमकर बोला विराट कोहली और रजत पाटीदार का बल्ला, महत्वपूर्ण मैच में PBKS के खिलाफ RCB ने बनाया बड़ा स्कोर - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: धर्मशाला में जमकर बोला विराट कोहली और रजत पाटीदार का बल्ला, महत्वपूर्ण मैच में PBKS के खिलाफ RCB ने बनाया बड़ा स्कोर

इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 241 रन बनाए।

RCB (Pic Source-X)
RCB (Pic Source-X)

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का महत्वपूर्ण मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 241 रन बनाए। आरसीबी की ओर से विराट कोहली और रजत पाटीदार ने तूफानी पारी खेली और अपनी टीम को मजबूत स्थिति पर लाकर खड़ा कर दिया।

बता दें, विराट कोहली ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 7 चौके और 6 छक्कों की मदद से 92 रनों की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने पंजाब किंग्स के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया। पिछले काफी समय से विराट कोहली के स्ट्राइक रेट को लेकर तमाम लोग उनकी जमकर आलोचना कर रहे थे लेकिन पंजाब के खिलाफ इस मैच में उन्होंने आक्रामक पारी खेली।

यह मैच आरसीबी को जीतना बेहद जरूरी है और महत्वपूर्ण मैच में विराट कोहली ने अपनी टीम के लिए 92 रन बनाए। विराट कोहली के अलावा रजत पाटीदार ने 23 गेंदों में तीन चौके और छह छक्कों की मदद से 55 रनों का योगदान दिया। कैमरून ग्रीन ने भी काफी अच्छी बल्लेबाजी की ओर 27 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 46 रन बनाए।

पंजाब किंग्स को मैच जीतने के लिए 242 रनों बनाने होंगे

पंजाब किंग्स की ओर से हर्षल पटेल ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 38 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि Vidhwath Kaverappa ने चार ओवर में 36 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए। कप्तान सैम करन और अर्शदीप सिंह ने 1-1 विकेट हासिल किया।

पंजाब किंग्स को अगर आरसीबी के खिलाफ मैच जीतना है तो उन्हें 242 रन बनाने होंगे। पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों के पास भी काफी अच्छा फॉर्म है और वो इस मैच को अपने नाम कर सकते है। दोनों ही टीमों के लिए इस मैच को अपने नाम करना बेहद जरुरी है। फिलहाल पहली पारी के ख़त्म होने तक आरसीबी इस मैच में आगे है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?