क्या विराट कोहली ने पढ़े, दिनेश कार्तिक को Troll करने वाले फैन्स के कमेंट्स? - क्रिकट्रैकर हिंदी

क्या विराट कोहली ने पढ़े, दिनेश कार्तिक को Troll करने वाले फैन्स के कमेंट्स?

दिनेश कार्तिक ने सोशल मीडिया पर अपनी 2 तस्वीरें की शेयर।

Dinesh Karthik And Virat Kohli (Image Credit- instagram)
Dinesh Karthik And Virat Kohli (Image Credit- instagram)

जैसा IPL दिनेश कार्तिक का साल 2022 में गुजरा था, वैसा IPL इस बार कार्तिक के लिए देखने को नहीं मिला। IPL 2023 के हर एक मैच में कार्तिक बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं, वहीं आखिरी कुछ मैचों में वो अपनी फिटनेस से भी जूझते हुए नजर आए। अब ये खिलाड़ी टीम के साथियों के साथ समय बिता रहा है और खुश रहने की कोशिश में लगा है।

दिनेश कार्तिक का कैसा रहा अभी तक का प्रदर्शन?

IPL 2023 में लगातार फ्लॉप होने के बाद भी RCB की तरह से दिनेश कार्तिक को हर एक मैच में मौके मिले हैं, वहीं कार्तिक ने अभी तक खेले 12 मैचों में सिर्फ 140 रन ही बनाए हैं और इस खिलाड़ी के बल्ले से इस सीजन एक भी अर्धशतक नहीं निकला।

क्या विराट ने कर दिया दिनेश कार्तिक को Troll?

*दिनेश कार्तिक ने सोशल मीडिया पर अपनी 2 तस्वीरें की शेयर।
*तस्वीरों में उनके साथ नजर आ रहे हैं दिनेश कार्तिक भी।
*इस दौरान दोनों खिलाड़ी मोबाइल में कुछ देख रहे हैं।
*कैप्शन में लिखा- हम सभी कमेंट्स को पढ़ रहे हैं।

दिनेश कार्तिक ने विराट कोहली के साथ ये पोस्ट किया शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dinesh Karthik (@dk00019)

RCB भी अभी पहुंच सकती है प्लेऑफ में

IPL 2023 की अंक तालिका पर RCB टीम अभी 5वें स्थान पर है और टीम के कुल 12 अंक है, साथ ही अभी टीम को 2 मैच और खेलने हैं। ऐसे में अगर ये टीम अपने दोनों मैच जीत जाती है, तो RCB प्लेऑफ में जगह बना सकती है, साथ इस टीम को बाकी टीमों के प्रदर्शन पर भी निर्भर रहना होगा।

अगले मुकाबले के लिए तैयारी करते हुए खिलाड़ी

close whatsapp