अरे! नए साल के जश्न के दौरान गिलास में क्या पी रहे हैं विराट? - क्रिकट्रैकर हिंदी

अरे! नए साल के जश्न के दौरान गिलास में क्या पी रहे हैं विराट?

विराट कोहली ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में इन तस्वीरों को साझा करते हुए इसके कैप्शन में लिखा कि, '❤ 2023'।

Virat Kohli and Anuska Sharma (Pic Source-Twitter)
Virat Kohli and Anuska Sharma (Pic Source-Twitter)

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ नए साल का शानदार तरीके से जश्न मनाया। उन्होंने इस नए साल के जश्न की तस्वीरों को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में साझा किया।

इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा किसी लाउंज या रेस्टोरेंट में बैठे हुए हैं। विराट कोहली ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में इन तस्वीरों को साझा करते हुए इसके कैप्शन में लिखा कि, ‘❤ 2023’।

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि विराट कोहली सफेद रंग की टीशर्ट पहने हुए हैं और अनुष्का शर्मा ने काले कलर की ड्रेस पहनी हुई है। दोनों नए साल का काफी शानदार तरीके से लुफ्त उठा रहे हैं।

यह रहा विराट कोहली का पोस्ट:

बता दें, विराट कोहली ने अपना 2022 साल काफी शानदार तरीके से खत्म किया। उन्होंने एशिया कप 2022 में भी शानदार बल्लेबाजी की और टी-20 वर्ल्ड कप में भी उनका प्रदर्शन काफी सराहनीय था। बता दें, एशिया कप 2022 में विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय टी-20 करियर का पहला शतक जड़ा।

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 की बात की जाए तो विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। भले ही टीम सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हार गई हो लेकिन विराट कोहली के प्रदर्शन की सबने जमकर तारीफ की। उन्होंने अभी तक अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 72 शतक जड़ दिए हैं और अब वो आगामी साल में शानदार बल्लेबाजी करने को देखेंगे। उनका बल्ला चलना भारतीय टीम के लिए बेहद जरूरी है।

भारतीय बल्लेबाज खुद भी यही सोच रहे होंगे कि अब आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में वो बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को एक और ICC ट्रॉफी जिताए। 3 जनवरी से शुरू होने वाली श्रीलंका के खिलाफ तीन मुकाबलों की टी-20 सीरीज में विराट कोहली को आराम दिया गया है लेकिन उनकी वापसी इसी टीम के खिलाफ टी-20 सीरीज के बाद होने वाली तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज में होगी।

close whatsapp