पूर्व कप्तान विराट ने फिर दिखाया मैदान पर नकली गुस्सा - क्रिकट्रैकर हिंदी

पूर्व कप्तान विराट ने फिर दिखाया मैदान पर नकली गुस्सा

टेस्ट मैच के चौथे दिन से विराट का वीडियो आया सामने।

Virat Kohli. (Photo Source – Twitter)
Virat Kohli. (Photo Source – Twitter)

टीम इंडिया के लिए पूर्व कप्तान विराट कोहली के लिए मैदान बदल रहे हैं, सीरीज बदल रही है और विरोधी टीमें बदल रही है। लेकिन जो नहीं बदल रहा है वो है पूर्व कप्तान का प्रदर्शन, लेकिन उसके बावजूद विराट मैदान पर जमकर गुस्सा कर रहे हैं और विरोधी बल्लेबाजों पर चिल्ला रहे हैं।

दोनों पारियों में हुए पूर्व कप्तान विराट फ्लॉप

इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टेस्ट में सभी को उम्मीद थी कि, पूर्व कप्तान विराट कोहली का बल्ला चलेगा और वो इस बार तो शतक मार ही देंगे। लेकिन एक बार फिर से शतक का इंतजार और लंबा हो गया और विराट दोनों पारियों में कुछ कमाल नहीं कर पाए।

पूर्व कप्तान विराट क्यों दिखावे का गुस्सा कर रहे हैं?

*टेस्ट मैच के चौथे दिन से विराट का वीडियो आया सामने।
*लीस के विकेट का जश्न मनाते हुए वीडियो में दिख रहे हैं विराट।
*काफी ज्यादा जोश में चिल्ला रहे हैं पूर्व कप्तान विराट।
*कमेंट्री कर रहे पूर्व खिलाड़ी भी विराट की हरकत पर हंसी नहीं रोक पाए।

कोहली का वो वायरल वीडियो

जॉनी बेयरस्टो से हो गई थी लड़ाई

इससे पहले विराट कोहली की इंग्लैंड़ के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो से बहस हो गई थी, जहां मैदान पर ये दोनों खिलाड़ी एक दूसरे को चुप करने के इशारे कर रहे थे। लेकिन इसके बाद जॉनी ने शतक जड़ दिया था और विराट की काफी आलोचना भी हुई थी।

आखिरी दिन होगा रोमांचक

इंग्लैंड टीम को 378 रनों का टारगेट मिला है, वहीं चौथे दिन खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने 3 विकेट खोकर 259 रन बनाए लिए थे और टीम जीत से 119 रन अभी और दूर है। ऐसे में आज टीम इंडिया के गेंदबाजों को शुरूआत से ही इंग्लिश टीम पर हावी होना होगा।

close whatsapp