चेन्नई एयरपोर्ट पर विराट कोहली के फैन्स ने जमकर किया चीयर। CricTracker Hindi

चेन्नई एयरपोर्ट पर विराट कोहली के फैन्स ने जमकर किया चीयर, RCB के पूर्व कप्तान की फैन फॉलोइंग देख आप भी रह जाएंगे दंग

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल 2025 का अपना दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 28 मार्च को चेन्नई में खेलना है।

Virat Kohli (Pic Source-X)
Virat Kohli (Pic Source-X)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 के अपने पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 7 विकेट से हराया और जीत के साथ टूर्नामेंट में आगाज किया। इस मैच में अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और अपनी टीम के लिए मैच विनिंग शतक बनाया। कोहली ने केकेआर के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया।

अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल 2025 का अपना दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 28 मार्च को चेन्नई में खेलना है। आगामी मैच के लिए आरसीबी की टीम चेन्नई पहुंच चुकी है। इस बीच चेन्नई एयरपोर्ट पर विराट कोहली का स्वागत शानदार तरीके से हुआ। तमाम फैंस भारतीय बल्लेबाज की एक झलक पाने के लिए चेन्नई एयरपोर्ट के बाहर खड़े दिखाई दिए और जैसे ही उन्होंने विराट कोहली को देखा, वे खुशी से झूम उठे।

फैंस को विराट कोहली के लिए जमकर चीयर करते हुए भी देखा गया। विराट कोहली लाल रंग की शर्ट और ब्लैक पैंट पहने हुए नजर आए। जबकि उन्होंने सफेद टोपी भी लगाई हुई थी। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाजी करने के बाद अब चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी उन्हें अपनी छाप छोड़ते हुए देखा जाएगा।

यहां देखें वीडियो:

चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत दर्ज की

जहां एक तरफ आरसीबी ने आईपीएल 2025 के अपने पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया, वहीं दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत दर्ज की। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

विराट कोहली की बात की जाए तो उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 34 आईपीएल मैच में 1067 रन बनाए हैं। आईपीएल के इतिहास में सिर्फ दो ही खिलाड़ी हैं, जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं। इस लिस्ट में पहले पायदान पर शिखर धवन है, जिनके नाम 1105 रन है। विराट कोहली शिखर धवन से सिर्फ 39 रन पीछे हैं और आगामी मैच में वह इसे तोड़ना जरूर चाहेंगे। फिलहाल दोनों टीमों के खिलाड़ी इस समय धाकड़ फॉर्म में है और यह मैच सच में रोमांचक होने वाला है।

close whatsapp