रणजी टीम के नेट सेशन से Virat Kohli का वीडियो आया सामने, Back Foot शॉट्स पर करते दिखे काम
अरुण जेटली स्टेडियम से Virat Kohli का नया वीडियो आया सामने।
अद्यतन - Jan 28, 2025 3:18 pm

लंबे समय बाद Virat Kohli ने अपनी घरेलू टीम यानी की दिल्ली टीम के साथ अभ्यास किया है, जहां कोहली 30 जनवरी से रेलवे टीम के खिलाफ रणजी ट्रॉफी का मैच खेलते हुए नजर आएंगे। ऐसे में अब उनके ट्रेनिंग सेशन से लगातार नए-नए वीडियो सामने आ रहे हैं, इसी कड़ी में वो नए वीडियो में कड़ी मेहनत हुए नजर आ रहे हैं।
अलग से नहीं पूरी टीम के साथ मिलकर की थी ट्रेनिंग की शुरूआत
जी हां, अरुण जेटली स्टेडियम में पहुंचने के बाद सबसे पहले Virat Kohli दिल्ली टीम के खिलाड़ियों और स्टाफ से मिले थे, उसके बाद उन्होंने पूरी टीम के साथ फिटनेस पर काम करते हुए दौड़ लगाई थी और Stretching की थी। बीच-बीच में वो DDCA के लोगों से बात करते हुए नजर आ रहे थे और वहीं एक वीडियो में कोहली फुटबॉल भी खेलते हुए नजर आए थे मैदान पर। साथ ही कोहली के कारण स्टेडियम में मीडियो के लोगों की भी भारी भीड़ है, जिनका पूरा फोकस स्टार बल्लेबाज पर ही है।
नेट्स में देखने को मिला Kohli का “Virat” अवतार
*अरुण जेटली स्टेडियम से बल्लेबाज Virat Kohli का नया वीडियो आया सामने।
*जहां इस नए वीडियो में कोहली नेट्स में कड़ा अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं।
*बल्लेबाजी के दौरान विराट कोहली का फोकस Back Foot शॉट्स पर था ज्यादा।
*विराट ने लगातार Back Foot शॉट्स ही लगाए, बांगर ने भी करवाया था इसी शॉट का अभ्यास।
Virat Kohli ने नेट्स में जमकर पसीना बहाया है बॉस
Virat Kohli working on his back foot game! 🔥 pic.twitter.com/5A7vjOsc59
— Virat Kohli Fan Club (@Trend_VKohli) January 28, 2025
अभ्यास सत्र के बीच से विराट की कुछ तस्वीरें
केएल राहुल भी खेलने वाले हैं रणजी मैच
विराट कोहली के अलावा उनके पक्के दोस्त यानी की केएल राहुल भी 30 जनवरी से रणजी ट्रॉफी का मैच खेलते हुए नजर आएंगे, जहां राहुल का नाम कर्नाटक टीम में शामिल किया गया है। ऐसे में केएल राहुल हरियाणा के खिलाफ आपको मैच खेलते हुए दिखेंगे, वहीं कर्नाटक टीम ने अपने पिछले रणजी मैच में पंजाब को बड़े अंतर से मात दी थी। साथ ही इस टीम ने अबकी बार मयंक अग्रवाल की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय हजारे ट्रॉफी अपने नाम की थी, जहां टीम ने फाइनल मैच में विदर्भ को मात दी थी।