अनुष्का शर्मा के साथ रोमांटिक हुए विराट कोहली, इंटरनेट पर तस्वीर ने लगाई आग - क्रिकट्रैकर हिंदी

अनुष्का शर्मा के साथ रोमांटिक हुए विराट कोहली, इंटरनेट पर तस्वीर ने लगाई आग

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हमेशा की तरह इस बार भी कपल गोल दे रहे हैं।

Virat Kohli and Anushka Sharma. (Image Source: Instagram)
Virat Kohli and Anushka Sharma. (Image Source: Instagram)

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक तस्वीरों से फैंस को लुभाते रहते हैं। जैसे ही वे सोशल मीडिया पर कोई तस्वीर पोस्ट करते हैं, वो कुछ ही समय में पूरे इंटरनेट पर छा जाती है।

इस समय इस सेलिब्रिटी कपल की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। दरअसल, विराट कोहली ने 5 मई की सुबह अपनी वाइफ अनुष्का के साथ इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की, और उस तस्वीर ने सभी ने फैंस का दिल जीत लिया, और अब यह सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

विराट कोहली-अनुष्का शर्मा डेट नाइट की तस्वीर हुई वायरल

इस वायरल तस्वीर में यह कपल अपने चेहरे पर मिलियन डॉलर की मुस्कान लिए रोमांटिक पोज देते हुए नजर आ रहा है। यह तस्वीर दिल्ली के एक रेस्टोरेंट की लग रही है, जहां विराट और अनुष्का ने अपनी डिनर डेट एन्जॉय किया। इस तस्वीर में, अनुष्का शर्मा नारंगी रंग की ड्रेस पहने हुए नजर आ रही है, और वह हमेशा की तरह सुंदर दिख रही हैं, जबकि विराट कोहली क्लासिक ब्लैक शर्ट में हैंडसम लग रहे हैं।

कोहली ने अपनी इस पोस्ट के कैप्शन में दो रेड हार्ट और एक इंफिनिटी इमोजी लगाए। इस तस्वीर के वायरल होते ही विराट और अनुष्का के फैंस इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट किया, ‘बेस्ट कपल इन द वर्ल्ड’। एक अन्य फैन ने लिखा, ‘राजा अपनी रानी के साथ।’ इस पोस्ट में विराट का कमेंट बॉक्स में रेड हार्ट और फायर वाले इमोजी से भर गया है।

यहां देखिए कोहली की इंस्टा पोस्ट –

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

आपको बता दें, अनुष्का इस समय विराट के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही है, जो जारी आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और बल्ले के साथ शानदार फॉर्म में है। कोहली ने जारी आईपीएल 2023 में अब तक नौ मैचों में 364 रन बनाए हैं।

close whatsapp