शानदार पारी खेलने के बाद भी कोहली का दिखा 'विराट' गुस्सा, ड्रेसिंग रूम में पीट रहे थे बार-बार सिर - क्रिकट्रैकर हिंदी

शानदार पारी खेलने के बाद भी कोहली का दिखा ‘विराट’ गुस्सा, ड्रेसिंग रूम में पीट रहे थे बार-बार सिर

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 116 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 85 रनों की अविश्वसनीय पारी खेली।

Virat Kohli (Pic Source-Twitter)
Virat Kohli (Pic Source-Twitter)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए वनडे वर्ल्ड कप 2023 के पांचवें मुकाबले में विराट कोहली ने मेजबान के लिए महत्वपूर्ण पारी खेली और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 116 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 85 रनों की अविश्वसनीय पारी खेली।

बता दें, ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में भारत को 200 रनों का लक्ष्य दिया था। मेजबान की शुरुआत काफी खराब हुई थी और उनके तीन महत्वपूर्ण विकेट मात्र दो रन पर ही गिर गए थे। युवा बल्लेबाज इशान किशन, टीम के कप्तान रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर बिना खाता खोले ही वापस पवेलियन लौट गए थे।

तमाम भारतीय फैंस को लगा कि अब यह मैच भारत हार जाएगा लेकिन विराट कोहली ने ऐसा होने नहीं दिया और अपनी टीम के लिए जबरदस्त पारी खेली। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम से एक बहुत बड़ी गलती हो गई थी। जब कोहली 12 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे तब उनका कैच मिचेल मार्श ने छोड़ दिया था। हालांकि इसके बाद विराट कोहली ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण अर्धशतकीय पारी खेली।

तमाम लोग सोशल मीडिया पर विराट कोहली की इस पारी की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। बता दें, विराट कोहली ने सिर्फ अपनी टीम के लिए बेहतरीन पारी नहीं खेली बल्कि उन्होंने केएल राहुल के साथ चौथे विकेट के लिए 164 रनों की धुआंधार साझेदारी भी की। उन्होंने इस मैच में एक बार फिर से बता दिया कि आखिर क्यों उन्हें क्रिकेट का किंग कहा जाता है।

तमाम लोगों ने विराट कोहली की इस पारी की सोशल मीडिया पर जमकर प्रशंसा की:

https://twitter.com/callmeaarjav/status/1711055699143475453

https://twitter.com/viratians25/status/1711052451590422937?t=32cojaNSYEGwD-zfiN3pSQ&s=19

https://twitter.com/DailyFunFac/status/1711055685767606484

https://twitter.com/ViratxSalman/status/1711056814564065665

बता दें, विराट कोहली खुद इस बात से काफी निराश थे कि वो इस मैच को फिनिश नहीं कर पाए और साथ ही वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक नहीं जड़ पाए। जब आउट होकर विराट कोहली वापस पवेलियन लौटे तो ड्रेसिंग रूम में उन्हें काफी गुस्से में देखा गया। वो ड्रेसिंग रूम में काफी गुस्से में लग रहे थे। हालांकि जब केएल राहुल ने भारतीय टीम के लिए विजयी छक्का जड़ा तब उन्हें थोड़ा मुस्कुराते हुए देखा गया।

विराट कोहली के अलावा केएल राहुल ने इस मैच में 115 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से 97 रनों की नाबाद मैच जिताऊं पारी खेली।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?