विराट कोहली ने ठोका 51वां वनडे शतक, पाकिस्तान के खिलाफ भी कर डाला ऐसा बड़ा कारनामा - क्रिकट्रैकर हिंदी

विराट कोहली ने ठोका 51वां वनडे शतक, पाकिस्तान के खिलाफ भी कर डाला ऐसा बड़ा कारनामा

विराट कोहली ने 111 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 100 रन की नाबाद पारी खेली।

Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)
Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पांचवें मैच में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग सुनिश्चित कर ली है। भारत की इस जीत में सबसे बड़ी भूमिका विराट कोहली ने निभाई, जिन्होंने 100 रन की नाबाद पारी खेली। यह कोहली के करियर का 51वां वनडे शतक है। उन्होंने पिछला शतक वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ जड़ा था।

विराट के बल्ले से लंबे समय के बाद वनडे में शतकीय पारी देख फैंस फुले नहीं समां रहे हैं। बता दें कि, किंग कोहली पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी, वनडे वर्ल्ड कप और एशिया कप में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं।

चौका लगाकर शतक किया पूरा

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ रन चेज में 31 के स्कोर पर पहला विकेट गंवाया था। इसके बाद शुभमन गिल और विराट कोहली के बीच दूसरे विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी हुई। कोहली ने फिर श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 114 रनों की शानदार पार्टनरशिप की। विराट ने 43वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई और अपना 51वां वनडे शतक भी पूरा किया। उन्होंने 111 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 100 रन की नाबाद पारी खेली। कोहली ने प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी अपने नाम किया।

पाकिस्तान के खिलाफ बनाया हाईएस्ट स्कोर

विराट चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था, जिन्होंने 2017 में 119 गेंदों में 91 रन की पारी खेली थी।

चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर (भारतीय)-

  • विराट कोहली: 117 गेंदों पर 100* रन (23 फरवरी 2025, दुबई)
  • रोहित शर्मा: 119 गेंदों पर 91 रन (4 जून 2017, बर्मिंघम)
  • विराट कोहली: 68 गेंदों पर 81* रन (4 जून 2017, बर्मिंघम)
  • राहुल द्रविड़: 103 गेंदों पर 76 रन (26 सितंबर 2009, सेंचुरियन)
  • हार्दिक पांड्या: 43 गेंदों पर 76 रन (18 जून 2017, ओवल)

close whatsapp