Virat Kohli: फैमिली इमरजेंसी का बहाना देकर लंदन घूमने निकल गए थे विराट! BCCI अधिकारी ने किया खुलासा
वर्ल्ड कप 2023 के बाद से अभी तक विराट कोहली ने नहीं खेला है एक भी मैच।
अद्यतन - Dec 24, 2023 9:04 am

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए विराट कोहली भारतीय टीम के साथ जुड़ चुके हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में यह खबरे आई थी कि, फैमली इमरजेंसी के कारण कोहली टीम का साथ चोड़ लंदन रवाना हो गए हैं। हालांकि, वह 26 दिसंबर को सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में शुरू होने वाले पहले टेस्ट से पहले वापस लौटने वाले थे।
हालांकि विराट कोहली दौरे के बीच में लंदन क्यों गए थे इसका खुलासा अब जाकर हुआ है। दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनुसार विराट कोहली किसी फैमिली इमरजेंसी के चलते लंदन नहीं गए थे, बल्कि यह उनकी एक प्लान्ड ट्रिप थी जिसके बारे में बीसीसीआई समेत भारतीय टीम मैनेजमेंट को पहले से ही पता था। इसी वजह से वो लंदन गए थे।
प्लान्ड ट्रिप की वजह से Virat Kohli गए थे लंदन
बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि, “विराट कोहली वह मैच (इंट्रा स्क्वॉड मैच) नहीं खेलने वाले थे। टीम मैनेजमेंट को उनके प्लान और शेड्यूल के बारे में पता था, और यह कोई ऐसी घटना नहीं है जो रातो-रात या किसी फैमिली इमरजेंसी के कारण हुई हो। जिस खिलाड़ी की बात हो रही है उसे देखो, वह विराट कोहली हैं। जब इन चीजों की बात आती है तो उनकी चीजें प्लान्ड होती है। उनकी लंदन ट्रिप के बारे में पहले ही बता दिया गया था और योजना बना ली गई थी।”
आपको बता दें कि, विराट कोहली ने लंदन रवाना होने से पहले साउथ अफ्रीका में तीन दिन ट्रेनिंग की थी और इसी के बाद उन्होंने टीम का साथ छोड़ा था। हालांकि अब वह 26 दिसंबर से शुरू होने वाले टेस्ट मैच से पहले वह टीम के साथ फिर से जुड़ चुके हैं। विराट कोहली 15 दिसंबर को सबसे पहले टीम के साथ साउथ अफ्रीका पहुंचे थे। वहां तीन दिन तक प्रैक्टिस करने के बाद वह 19 दिसंबर वापस को लंदन के लिए रवाना हुए थे।
बीसीसीआई अधिकारी ने आगे कहा कि, “कोहली 15 दिसंबर को भारत से दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हुए। 19 दिसंबर को लंदन जाने से पहले उन्होंने 3-4 अच्छे ट्रेनिंग सेशन किए। अगले कुछ दिनों तक वह लंदन में थे और अब टेस्ट टीम के साथ जुड़ गए हैं और संभावना है कि कल सेंचुरियन में सभी के साथ ट्रेनिंग भी करेंगे।”
यह भी पढ़ें: दिसंबर 24-आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से