जब विराट टीम इंडिया का साथ छोड़, अपने नए दोस्त नवीन-उल-हक का मैच देखने पहुंचे स्टेडियम
कल दिल्ली में वर्ल्ड कप मैच में अफगान टीम ने इंग्लैंड को हराया था।
अद्यतन - Oct 16, 2023 2:20 pm

वर्ल्ड कप 2023 में सभी को लग रहा था कि विराट कोहली और नवीन-उल-हक के बीच एक बार फिर से तकरार होगी, लेकिन फैन्स को निराशा ही हाथ लगी और दोनों खिलाड़ियों के बीच दोस्ती हो गई। वहीं कल अफगानिस्तान टीम ने इंग्लैंड को मात दी है, इस दौरान मैच के बीच एक गजब का नजारा देखने को मिला और उसकी तस्वीर वायरल हो रही है।
कब हुई थी विराट और नवीन-उल-हक में लड़ाई?
इस साल IPL 2023 में विराट कोहली और नवीन-उल-हक में तकरार हो गई थी, मैच के बीच और मैच के बाद दोनों में जमकर बहस हुई थी। जिसके बाद दोनों ने बिना नाम लिए एक-दूसरे खिलाफ इंस्टा स्टोरी भी लगाई थी, लेकिन वर्ल्ड कप के मैच में दोनों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाकर सारी पुरानी चीजों को एक तरफ कर दिया।
नवीन-उल-हक की गेंदबाजी देखने के लिए दिल्ली गए थे विराट?
*कल दिल्ली में वर्ल्ड कप मैच में अफगान टीम ने इंग्लैंड को हराया था।
*इस दौरान कैमरामैन ने एक खास दर्शक की तरफ घूमा दिया था कैमरा।
*ये दर्शक था विराट का डुप्लीकेट, साथ में सुनील नरेन का भी डुप्लीकेट था मौजूद।
*कुछ ही देर में इस फैन की तस्वीर हो गई सोशल मीडिया पर वायरल।
लग रहा है ना ये दर्शक आपको विराट कोहली?
नवीन-उल-हक ने कल लिया था जोस बटलर का विकेट
आज किस के बीच चल रहा है मुकाबला?
वहीं वनडे वर्ल्ड कप 2023 में आज एक ही मुकाबला खेला जा रहा है, जहां श्रीलंका टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया से हो रहा है। इन दोनों ही टीमों ने अभी तक टूर्नामेंट में दो-दो मैच खेले हैं औऱ दोनों ही टीमों को अपने दोनों ही मैच में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में आज कोई एक टीम जीत का खाता खोलने वाली है, जो टीम हारेगी उसके लिए आगे का सफर मुश्किल होता जाएगा। वहीं टीम इंडिया अब टूर्नामेंट में अपना अगला मैच 19 अक्टूबर को खेलेगी, ये मैच पुणे के मैदान पर खेला जाएगा और इस मैच में रोहित की टीम के सामने बांग्लादेश की चुनौती होने वाली है।