अभ्यास छोड़ खुद अपने स्पेशल फैन से मिलने पहुंचे Virat Kohli, 40 घंटे की मेहनत का मिला फल - क्रिकट्रैकर हिंदी

अभ्यास छोड़ खुद अपने स्पेशल फैन से मिलने पहुंचे Virat Kohli, 40 घंटे की मेहनत का मिला फल

BCCI ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है एक काफी खास वीडियो।

Virat Kohli With His Fan (Image Credit- Instagram)
Virat Kohli With His Fan (Image Credit- Instagram)

इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के फैन्स को Virat Kohli काफी उम्मीदें हैं, दूसरी ओर कोहली भी इस मेगा टूर्नामेंट के लिए तैयार हैं और कड़ी  मेहनत कर रहे हैं। इस बीच विराट ने अपने एक स्पेशल फैन को खुद जाकर खुश किया, जिसने ये साबित कर दिया की विराट जमीन से जुड़े खिलाड़ी हैं और फैन्स के लिए कुछ भी कर सकते हैं।

अपने करियर का कौनसा वनडे वर्ल्ड कप खेल रहे हैं कोहली?

टीम इंडिया में इस समय कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो कई वर्ल्ड कप खेल चुके हैं, जिसमें से एक नाम Virat Kohli का भी है। विराट अपने करियर का ये चौथा वनडे वर्ल्ड कप खेलने उतर रहे हैं, इससे पहले कोहली ने साल 2011, 2015 और 2019 का वर्ल्ड कप खेला है और इन सभी में उनके बल्ले का दम देखने को मिला है।

Virat Kohli ने इस फैन के साथ-साथ लाखों लोगों का दिल जीत लिया

*BCCI ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है एक काफी खास वीडियो।
*इस वीडियो में अभ्यास के बीच  irat Kohli मिले थे एक काफी स्पेशल फैन से।
*स्पेशल फैन ने 40 घंटे में खुद बनाया था विराट का एक काफी शानदार Portrait
*कोहली ने खुद जाकर Portrait पर दिया ऑटोग्राफ, फैन के साथ ली तस्वीर भी ।

BCCI ने खुद शेयर किया Virat Kohli और स्पेशल फैन का वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

आज किस के बीच होगा वर्ल्ड कप में मुकाबला?

कल से वर्ल्ड कप 2023 का आगाज हो गया है, जहां पहले मैच में इंग्लैंड का सामना न्यूजीलैंड से हुआ था। इस मैच में न्यूजीलैंड ने दमदार प्रदर्शन करते हुए गत विजेता टीम को मात दी और साल 2019 का बदला पूरा किया। वहीं आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम अपना पहला मैच खेलेगी, इस मुकाबले में बाबर आजम की टीम का सामना नीदरलैंड से होगा। हैदराबाद के मैदान पर होने वाले इस मैच को पाक टीम हल्के में नहीं लेगी और पूरे जोश के साथ मैदान में उतरेगी।

वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ दोनों टीम के कप्तान

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pakistan Cricket (@therealpcb)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?