USA में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का क्रेज देख दंग रह गए विराट कोहली - क्रिकट्रैकर हिंदी

USA में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का क्रेज देख दंग रह गए विराट कोहली

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 वेस्टइंडीज और USA में खेला जाएगा।

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)
Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत 2 जून से हो रही है। तमाम लोग पिछले काफी समय से इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 वेस्टइंडीज और USA में खेला जाएगा।

आज के समय में ज्यादा से ज्यादा लोग टी20 फॉर्मेट को देखना ज्यादा पसंद करते हैं। यही नहीं USA में भी टी20 क्रिकेट की फैन फॉलोइंग काफी तेजी से बढ़ रही है। हाल ही में भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने मुंबई में इस चीज को लेकर खुलासा किया कि USA में भारतीय टीम के कई प्रशंसक हैं और उन्हें भी यह देखकर काफी अच्छा लग रहा है कि ग्लोबल स्तर में यह खेल काफी तेजी से ऊपर आ रहा है।

US काउंसलेट, मुंबई में बातचीत के दौरान विराट कोहली ने कहा कि, ‘सच बताऊं तो मुझे बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि हम USA के किसी हिस्से में क्रिकेट का कोई भी फॉर्म खेल पाएंगे लेकिन यह सच है। और यह आपको बता सकता है कि दुनिया में इस खेल का स्तर कितनी तेजी से ऊपर आ रहा है। USA में क्रिकेट खेल के काफी फैंस हैं। यही नहीं भारतीय टीम की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। मुझे लगता है कि यह काफी अच्छी शुरुआत है और आने वाले समय में इसका इंपैक्ट USA में भी काफी ज्यादा होगा। यही उम्मीद करता हूं कि यह लंबे समय तक चले।’

यह रही वीडियो:

मेजर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर भी विराट कोहली ने अपना पक्ष रखा

विराट कोहली ने आगे कहा कि, ‘मेजर लीग टूर्नामेंट की वजह से ही अमेरिका के लोगों को क्रिकेट के बारे में ज्यादा पता चला है। ऐसे ही टूर्नामेंट की वजह से क्रिकेट USA में जिंदा है और लोग इसकी जमकर प्रशंसा भी कर रहे हैं। यह सच में काफी अच्छी बात है कि फ्रेंचाइजी क्रिकेट यहां खेला जा रहा है।’

भारतीय टीम आज यानी 1 जून को बांग्लादेश के खिलाफ वार्म अप मैच खेलेगी। टीम को अपना पहला मुकाबला आगामी टूर्नामेंट का आयरलैंड के खिलाफ 5 जून को खेलना है। इसके बाद भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 9 जून को न्यूयॉर्क में महत्वपूर्ण मैच खेलना है। भारतीय टीम की कप्तानी आगामी टूर्नामेंट में रोहित शर्मा कर रहे हैं जबकि हार्दिक पांड्या को उपकप्तान नियुक्त किया गया है। भारत के पास कई शानदार खिलाड़ी है जो आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?