'बहुत कुछ बदल गया है 'चिन्नास्वामी स्टेडियम में पिछले कुछ सालों में हुए बदलावों पर बात करते हुए विराट कोहली - क्रिकट्रैकर हिंदी

‘बहुत कुछ बदल गया है ‘चिन्नास्वामी स्टेडियम में पिछले कुछ सालों में हुए बदलावों पर बात करते हुए विराट कोहली

स्टार क्रिकेटर ने आरसीबी के आईपीएल होम ग्राउंड चिन्नास्वामी स्टेडियम को लेकर बड़ा बयान दिया है। 

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)
Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

राॅयल चैलेंजर्स बैंगलुरू (RCB) आईपीएल 2024 के आगामी 30वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना करती हुई नजर आएगी। दोनों टीमों के बीच यह मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडिमय में खेला जाएगा। हालांकि, इस मैच के शुरू होने से पहले आरसीबी टीम के स्टार बैटर और पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने पिछले कुछ सालों में स्टेडियम में हुए परिवर्तन व माहौल को लेकर बड़ा बयान दिया है।

बता दें कि हाल में ही आरसीबी पाॅडकास्ट पर Danish Sait के साथ बातचीत करते हुए विराट कोहली ने स्टेडियम को लेकर बात की है, जिसमें उन्होंने कई बड़ी बातों को उजागर किया है। साथ ही इस वीडियो को आरसीबी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

चिन्नास्वामी स्टेडियम को लेकर विराट कोहली ने कही ये बड़ी बात

बता दें कि Danish Sait के साथ एक चर्चा में कोहली ने कहा- आईपीएल के शुरुआत में चीजें कैसे स्थापित की गई थी, उसके बाद का संदर्भ बदल गया है। आईपीएल खेल के आसपास होने वाले संगठन का स्तर चाक-चौबंद है। शुरुआत में लोग सिर्फ आईपीएल मैच देखने आते थे, लेकिन चिन्नास्वामी आने का अनुभव पहले उतना उन्नत नहीं था, जितना अब है। यही कारण है कि फैंस मैच देखने के लिए स्टेडियम आना पसंद करते हैं।

कोहली ने आगे कहा- स्टेडियम बहुत बदल गया है। स्टेडियम की आउटफील्ड को रिले किया गया है, पिच को रिले किया गया है। और भी कई सारे बदलाव स्टेडियम में देखने को मिले हैं। स्टेडियम पहले कैसा दिखता था, और अब कैसा दिखता है। इसमें काफी अंतर है। मुझे इस बात का पूरा यकीन है कि फैंस का अनुभव यहां पर सबसे अलग है।

देखें विराट कोहली की ये वीडियो

बता दें कि आरसीबी टीम के साथ विराट कोहली पिछले 17 सीजन से लगातार बने हुए हैं, लेकिन टीम अभी तक एक बार भी आईपीएल ट्राॅफी नहीं जीत पाई है। टीम ने साल 2009 और 2016 के फाइनल मैच खेले हैं, लेकिन उन्हें दोनों ही मौकों पर हार का सामना करना पड़ा था।

close whatsapp