विराट कोहली सिर्फ बेहतरीन बल्लेबाज ही नहीं बल्कि शानदार कवि भी है, आप भी ले उनकी कविता का आनंद
वीडियो को साझा करते हुए फ्रेंचाइजी ने इसके कैप्शन में लिखा कि, 'कविता मैदान के अंदर और बाहर।'
अद्यतन - Apr 4, 2023 9:22 pm

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बल्लेबाज विराट कोहली के लिए 2020 और 2021 साल इतना अच्छा नहीं गया था। उन्हें इन 2 सालों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ना तो उनके बल्ले से बड़ा स्कोर निकला और ना ही वो अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभा पाए।
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के अपने पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ विराट कोहली ने 82 रन की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली। उन्होंने मुंबई इंडियंस के किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा और सभी पर कड़ा प्रहार किया। भारत के पूर्व कप्तान कई लोगों के आदर्श भी हैं। वो अपनी जिंदगी से संबंधित मुश्किल दौर को हमेशा लोगों को बताते हैं ताकि बाकी लोग उनकी चीजों को समझें और उन्हें प्रेरणा मिले।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में एक वीडियो साझा की है जिसमें देखा जा सकता है कि विराट कोहली ने एक प्रेरणादायक कविता लिखी है और वो इसको सभी को सुना रहे हैं।
वीडियो को साझा करते हुए फ्रेंचाइजी ने इसके कैप्शन में लिखा कि, ‘कविता मैदान के अंदर और बाहर।’
ये रही वीडियो:
Poetry in motion on and off the field 🪶#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2023 @imVkohli pic.twitter.com/90ELsZJnQm
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) April 4, 2023
विराट कोहली ने अपनी कविता में कहा कि, ‘अपनी इच्छाओं को पूरा करो और अपने अंदर की आग जलाओ। बल्लेबाजी मुश्किल दौर से करो, कभी 263 बनेंगे कभी 49। जिंदगी आपको काफी मुश्किल दौर से गुजारेगी। कभी आप शतक मारेंगे कभी आप शून्य पर आउट हो जाएंगे, लेकिन जिंदगी ऐसे ही आगे चलती रहेगी। यहां पर आप अपनी जिंदगी के खुद ही गाइड हैं।’
विराट कोहली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ तो काफी अच्छी बल्लेबाजी की। अब RCB को इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का अपना अगला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 6 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेलना है।
तमाम प्रशंसक यही दुआ कर रहे होंगे कि विराट कोहली इस सीजन में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी ऐसे ही आगे भी जारी रखें और बैंगलोर को इस सीजन का कप जिताएं। टीम इस सीजन में काफी मजबूत दिख रही है और आने वाले मुकाबलों में वो और भी अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी।