पूर्व कप्तान कोहली को फ्लॉप प्रदर्शन का नहीं है कोई गम!
पूर्व कप्तान कोहली ने इंस्टा स्टोरी पर तस्वीर की साझा।
अद्यतन - Jun 2, 2022 12:23 pm

टीम इंडिया और RCB टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के लिए समय सही नहीं चल रहा है, जहां इस खिलाड़ी को लंबे समय से बल्ले का साथ नहीं मिल रहा है। जिसके बाद पूर्व कप्तान कोहली की काफी आलोचना हो रही है, लेकिन शायद उनको कई फर्क नहीं पड़ रहा है।
इस सीजन भी कुछ नहीं कर पाए पूर्व कप्तान कोहली
IPL 2022 में भी पूर्व कप्तान विराट कोहली फ्लॉप रहे, कुछ मुकाबलों में जरूर उनका बल्ला चला। लेकिन वो बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और इससे टीम को काफी नुकसान हुआ।
विराट खुद को खुश रखने की कोशिश में लगे हैं
*पूर्व कप्तान कोहली ने इंस्टा स्टोरी पर तस्वीर की साझा।
*इंस्टा स्टोरी वाली तस्वीर में ब्लैक कॉफी पी रहे हैं विराट।
*तस्वीर पर लिखा कोहली ने- शांत सुबह कॉफी के साथ।
*साथ ही विराट ने तस्वीर में पहन रखी है ब्लैक टी-शर्ट।
पूर्व कप्तान कोहली की इंस्टा स्टोरी

इस बार भी कुछ नहीं कर पाए विराट
बतौर खिलाड़ी IPL खेलने उतरे विराट कोहली कुछ नहीं कर पाए इस बार, ना तो उनके बल्ले से बड़ी पारी निकली और ना ही उनकी टीम फाइनल में अपनी जगह बना पाई।
गोल्डन डक का बनाया रिकॉर्ड
दूसरी ओर विराट ने इस बार रनों का रिकॉर्ड तो नहीं बनाया, लेकिन गोल्डन डक का रिकॉर्ड उन्होंने जरूर बनाया। जहां इस सीजन वो 3 बार गोल्डन डक पर आउट हुए।
2019 में मारा था आखिरी शतक
कोहली ने टीम इंडिया से और IPL में RCB से खेलते हुए आखिरी शतक साल 2019 में मारा था, उसके बाद से वो सिर्फ संघर्ष ही कर रहे हैं और इस संघर्ष में उन्हें सिर्फ फैन्स का ही साथ मिल रहा है।