IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड दौरे के लिए विराट कोहली के प्रोमो ने रोहित शर्मा फैंस को किया नाराज, कर दी ये बड़ी मांग - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड दौरे के लिए विराट कोहली के प्रोमो ने रोहित शर्मा फैंस को किया नाराज, कर दी ये बड़ी मांग

साल के अंत में भारत BGT सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना होगी

Virat Kohli and Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)
Virat Kohli and Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम को अगले 8 महीनों में दो बहुत ही बड़ी टेस्ट सीरीज खेलनी है। साल के अंत में पांच मैचों की बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होगी। तो इस सीरीज के बाद जून में भारत को इतने ही मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर रवाना होना है।

हालांकि, इस समय टीम इंडिया की निगाहें न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज जीतने पर होंगी। इस सीरीज में अगर भारत ने कीवी टीम का 3-0 से सफाया कर दिया, तो वह अगले साल जून में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में लगातार तीसरी बार अपनी जगह पक्की कर लेगी।

लेकिन भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर होने वाली बीजीटी ट्राॅफी के लिए, हाल में ही फाॅक्स क्रिकेट ने एक प्रोमो जारी किया है। इस प्रोमो में उन्होंने विराट कोहली (Virat Kohli) के आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया दौरे की कुछ फोटो व वीडियो का इस्तेमाल किया है, जबकि कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कहीं भी नजर नहीं आए।

दूसरी ओर, यही बात अब रोहित शर्मा फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई है और वह फाॅक्स क्रिकेट की जमकर आलोचना करते हुए नजर आए हैं। फैंस ने सोशल मीडिया के माध्यम से मांग की है कि इस प्रोमो में रोहित शर्मा को होना चाहिए।

तो वहीं इस सीरीज के अलावा इंग्लैंड की बार्मी आर्मी ने विराट कोहली की ही फोटो को हाईलाइट कर, क्रिकेट फैंस से इंग्लैंड में होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टिकट्स बुक करने की गुजारिश की है। इस पर रोहित के फैंस का कहना है कि इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) विराट कोहली के नाम पर देश में क्रिकेट बेच रहा है।

देखें इन दोनों ही सीरीज को लेकर फैंस ने किस प्रकार रिएक्शन दिए

close whatsapp