6 करोड़ के बेहतरीन विला के मालिक बने विराट कोहली - क्रिकट्रैकर हिंदी

6 करोड़ के बेहतरीन विला के मालिक बने विराट कोहली

भारतीय क्रिकेटर्स में सिर्फ विराट कोहली ने ही नहीं बल्कि टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने भी अलीबाग में जमीन खरीदी है।

Virat Kohli (Pic Source-Twitter)
Virat Kohli (Pic Source-Twitter)

भारत के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने अलीबाग में 2000 वर्ग फुट का एक शानदार विला 6 करोड़ रुपये में खरीदा है। रिपोर्ट के मुताबिक, महान क्रिकेटर ने लेनदेन को अंतिम रूप देने के लिए स्टांप ड्यूटी के रूप में पहले ही 36 लाख रुपये का भुगतान कर दिया है।

बता दें, विराट कोहली इस समय खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम की ओर से खेल रहे हैं और इसी वजह से वो अपनी नई प्रॉपर्टी के पेपरवर्क पूरे नहीं कर पा रहे हैं। विराट कोहली के बड़े भाई विराट सभी चीजों को ध्यान से देख रहे हैं और इस समय पूरा काम वही संभाल रहे। कोहली का विला महाराष्ट्र के अवास विलेज, अलीबाग में है।

अलीबाग में जमीन की औसत कीमतें लगभग 3000 से 3,500 रुपये प्रति वर्ग फुट है

एडवोकेट महेश म्हात्रे जो अवास लिविंग अलीबाग LLP के कानूनी सलाहकार के रूप में काम करते हैं उन्होंने बताया कि, ‘अवास अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण सेलिब्रिटीज के लिए एक पसंदीदा स्थान है। इसके अलावा, मांडवा जेटी आवास से पांच मिनट की दूरी पर है और स्पीड बोट ने अब मुंबई की दूरी को घटाकर बस 15 मिनट कर दिया है। विराट कोहली इस समय भारतीय टीम के साथ है और इसी वजह से उनके भाई विकास कोहली पूरे पेपर वर्क का काम देख रहे हैं।’

बता दें, अलीबाग में जमीन की औसत कीमतें लगभग 3000 से 3,500 रुपये प्रति वर्ग फुट है और इलीट क्लास के लिए यह पसंदीदा वीकेंड डेस्टिनेशन भी है। भारतीय क्रिकेटर्स में सिर्फ विराट कोहली ने ही नहीं बल्कि टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने भी अलीबाग में जमीन खरीदी है। रोहित शर्मा ने 2021 में म्हतरोली गांव में चार एकड़ जमीन खरीदी थी।

फिलहाल तमाम फैंस यही दुआ कर रहे होंगे कि विराट कोहली आगामी दो टेस्ट मुकाबलों में शानदार बल्लेबाजी करे और भारतीय टीम को इस सीरीज में जीत दिलाएं। कोहली का बल्ला अभी तक इस सीरीज में खामोश रहा है।

close whatsapp