जिस सूर्यकुमार को दिखाई थी आंखें, उसकी के सामने विराट ने झुकाया सिर
सूर्यकुमार ने कल के मैच में खेली थी ताबड़तोड़ पारी।
अद्यतन - Sep 1, 2022 10:25 am

एशिया कप में टीम इंडिया ने विजय रथ जारी रखा और हॉन्ग कॉन्ग को हरा दिया, इस जीत में विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का सबसे बड़ा हाथ रहा। इन दोनों बल्लेबाजों ने धमाकेदार खेल दिखाते हुए विरोधी गेंदबाजों के होश उड़ा दिए, दूसरी ओर मैच के बाद कुछ ऐसा हो गया जिसे देख हर कोई हैरान हो गया।
सूर्यकुमार यादव और विराट का बल्ला जमकर बोला
हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की थी, इस दौरान पहले विराट कोहली ने अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर सूर्यकुमार यादव ने छक्कों की बारिश शुरू कर दी।
सूर्यकुमार के आगे नतमस्तक हो गए विराट
*सूर्यकुमार ने कल के मैच में खेली थी ताबड़तोड़ पारी।
*धमाकेदार अंदाज में SKY ने बनाए थे 26 गेंदों पर 68 रन।
*जिसके बाद ये पारी देख विराट कोहली भी हो गए काफी खुश।
*विराट ने सूर्य के आगे झुक कर किया उन्हें सलाम।
सूर्यकुमार की पारी देख विराट कोहली का रिएक्शन
#INDvHK pic.twitter.com/7SP0QcI9qh
— Alter EGO | Sanju (@me_sanjureddy) August 31, 2022
मैच के बाद दोनों खिलाड़ी की तस्वीर की गई पोस्ट
जैसे ही मैच खत्म हुआ उसके बाद टीम इंडिया के सोशल मीडिया अकांउट पर सूर्य और कोहली की एक तस्वीर पोस्ट की गई, जिसमें ये दोनों खिलाड़ी साथ में खड़े नजर आ रहे हैं।
एक नजर डालते हैं उस तस्वीर पर
SKY ने जमकर गेंदबाजों को नचाया
सूर्यकुमार यादव ने अपनी पारी के दौरान कई अतरंगी शॉट्स लगाए, इस दौरान उन्होंने 68 रन बनाए और 6 चौकों के साथ-साथ 6 छक्के भी जड़ दिए। अगर ये खिलाड़ी थोड़ा और पहले बल्लेबाजी करने आ जाता तो, शायद कल एक बार फिर से टी-20 में वो शतक लगा देते।