पहली बार RCB से जुड़ने पर आखिर क्यों विराट कोहली हुए थे हैरान? - क्रिकट्रैकर हिंदी

पहली बार RCB से जुड़ने पर आखिर क्यों विराट कोहली हुए थे हैरान?

कोहली 2008 में आईपीएल की शुरुआत के बाद से सिर्फ आरसीबी के लिए खेले हैं।

Virat Kohli of RCB
Virat Kohli of RCB. (Photo Source: IPL/BCCI)

विराट कोहली का अब तक का आईपीएल करियर बेहद शानदार रहा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई रिकॉर्ड तोड़ने के अलावा, वह एक बहुत ही कुशल आईपीएल बल्लेबाज भी हैं, जिन्होंने इस लीग में (6283) में सबसे अधिक रन बनाए हैं, और विराट अब तक इस लीग में 5 शतक भी जड़ चुके हैं। 2016 सीजन में तो उनके बल्ले से रिकॉर्डतोड़ 973 रन निकले थे।

वह 2008 में शोपीस इवेंट की शुरुआत के बाद से ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ जुड़े रहे हैं। उन्हें मलेशिया में उस वर्ष के ICC U19 विश्व कप के दौरान फ्रेंचाइजी द्वारा चिन्हित किया गया था जहां उन्होंने अंत में भारत को दूसरा अंडर-19 वर्ल्ड कप खिताब दिलाया। इसी बीच विराट ने अपने पुराने समय को याद किया है और बताया कि जब उन्हें अपनी पहली साइनिंग राशि के बारे में पता चला तो उन्होंने कैसे प्रतिक्रिया दी।

अपना साइनिंग अमाउंट जानने के बाद हम काफी उत्साहित थे: विराट कोहली

विराट कोहली ने आरसीबी के लिए एक पॉडकास्ट में दानिश सैत से बात करते हुए कहा कि, “हम सभी अंडर -19 विश्व कप के लिए मलेशिया में थे। मुझे वह दिन याद है जब ड्राफ्ट हो रहे थे। U19 डायनेमिक थोड़ा अलग था, उस वक्त अंडर-19 खिलाड़ियों के ड्राफ्ट में पैसे खर्च की एक सीमा थी।”

साथ ही, पूर्व भारतीय कप्तान ने यह भी उल्लेख किया कि वह आरसीबी के साथ अपना साइनिंग अमाउंट जानने के बाद काफी हैरान थे क्योंकि उन्हें जो पैसे दिए जा रहे थे वह विशेष रूप से इस बात को ध्यान में रखते हुए कि उन्होंने तब तक कुछ अधिक प्रसिद्धि प्राप्त नहीं किया था, उसे देखकर उन्हें भी यकीन नहीं हुआ।

विराट ने आगे कहा कि, “हमारे लिए, मुझे याद है कि हमारे लिए वह पल भी कितना अद्भुत था। क्योंकि जब उन्होंने इसकी घोषणा की थी, तो हमें जो राशि मिली थी, हम उस पर विश्वास नहीं कर सकते थे क्योंकि वह पूरी तरह से उम्मीद से परे था। 2008 की आईपीएल नीलामी में विराट कोहली को कथित तौर पर 30,000 अमरीकी डालर की राशि के लिए साइन किया गया था।

close whatsapp