साउथ अफ्रीका से चेहरे पर मुस्कान लेकर लौटे विराट कोहली, एयरपोर्ट पर दिए तस्वीरों के लिए पोज - क्रिकट्रैकर हिंदी

साउथ अफ्रीका से चेहरे पर मुस्कान लेकर लौटे विराट कोहली, एयरपोर्ट पर दिए तस्वीरों के लिए पोज

साउथ अफ्रीका से भारत लौट आए हैं टीम इंडिया के बल्लेबाज विराट कोहली।

Virat Kohli (Image Credit- Instagram)
Virat Kohli (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के बल्लेबाज विराट कोहली जब साउथ अफ्रीका गए थे टेस्ट सीरीज के लिए, तब काफी ज्यादा उदास थे। लेकिन अफ्रीका में जीत की कहानी लिखने के बाद कोहली के चेहरे पर मुस्कान आ गई है। जिसका नजारा एयरपोर्ट पर देखने को मिला है, साथ ही इससे जुड़ा एक वीडियो भी अब सामने आया है जिसे देख कोहली के फैन्स काफी ज्यादा ही खुश हो रहे हैं।

लंबे ब्रेक के बाद मैदान पर लौटे थे विराट कोहली

जी हां, वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद विराट कोहली विदेश चले गए थे, साथ ही उन्होंने क्रिकेट से भी ब्रेक ले लिया था। जिसके बाद उनकी मैदान पर वापसी अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से हुई थी, साथ ही विराट अभी टीम इंडिया से सिर्फ वनडे और टेस्ट प्रारूप ही खेल रहे हैं और डेढ़ साल से उन्होंने टीम इंडिया से टी20 क्रिकेट नहीं खेला है।

विराट कोहली की खुशी को किसी की नजर ना लगे!

*साउथ अफ्रीका से भारत लौट आए हैं टीम इंडिया के बल्लेबाज विराट कोहली।
*वहीं एयरपोर्ट से कोहली का एक नया वीडियो आया सोशल मीडिया पर सामने।
*इस दौरान विराट ने तस्वीर के लिए मुस्कान के साथ में दिया पोज, नहीं की जल्दबाजी।
*अफ्रीका से लौटने के बाद काफी ज्यादा खुश नजर आ रहा है बल्लेबाज।

एयरपोर्ट पर बल्लेबाज कोहली की खुशी अलग लेवल पर थी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

डीन एल्गर को दिया था अपनी तरफ से खास गिफ्ट

दूसरी ओर डीन एल्गर ने टीम इंडिया के खिलाफ अपने करियर का आखिरी टेस्ट मैच खेला था, जिसमें उन्होंने टीम की कप्तानी भी की थी। वहीं टेस्ट मैच खत्म होने के बाद कोहली ने बड़ा दिल दिखाया था, जहां उन्होंने एल्गर को अपनी एक टेस्ट जर्सी गिफ्ट की थी जिसके पीछे उन्होंने एल्गर के लिए एक संदेश भी लिखा था। वहीं बाद में कप्तान रोहित शर्मा ने भी डीन को एक जर्सी थी, जहां इस जर्सी पर टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों का ऑटोग्राफ था और उसे लेकर अफ्रीका के ये खिलाड़ी काफी खुश नजर आया था।

डीन एल्गर को जर्सी देते हुए विराट कोहली की तस्वीर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?