विराट सहित एक और धाकड़ बल्लेबाज हुआ तीसरे टी-20 मैच से बाहर - क्रिकट्रैकर हिंदी

विराट सहित एक और धाकड़ बल्लेबाज हुआ तीसरे टी-20 मैच से बाहर

ब्रेक मिलने के बाद विराट कोहली तीसरे टी-20 मैच से पहले अपने घर पहुंचेंगे।

Virat Kohli and Rohit Sharma (Photo source: Instagram)
Virat Kohli and Rohit Sharma (Photo source: Instagram)

विराट कोहली 20 फरवरी 2022 को होने वाले वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में हिस्सा नहीं लेंगे। भारतीय बल्लेबाजी दिग्गज को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा ब्रेक दिया गया है। और कोहली अब वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ चल रही सीरीज के लिए बायो बबल का हिस्सा नहीं होंगे, और वह अपने घर लौट जाएंगे।

इस खबर की जानकारी ट्विटर मुफद्दल वोहरा नाम के ट्विटर हैंडल के जरिए आई है। इस ट्विटर अकाउंट द्वारा ट्वीट करते हुए कहा गया है कि, “बीसीसीआई ने विराट कोहली को बायो-बबल से ब्रेक दिया है। वह घर वापस जाने के बाद तीसरे टी-20 का हिस्सा नहीं होंगे। (पीटीआई द्वारा रिपोर्ट किया गया)।”

यहां देखिए विराट कोहली को लेकर ट्वीट

विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में भारतीय टीम के लिए एक महत्वपूर्ण अर्धशतक बनाया। विराट द्वारा खेली गई 41 गेंदों में 52 रनों की पारी ने भारतीय टीम को बोर्ड पर कुल 186/5 का स्कोर बनाने में मदद की, और साथ ही में उन्हें अपने विरोध टीम को 8 रनों के अंतर से हराने में मदद की।

मैच के समापन के बाद, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि, कोहली ने टीम के लिए एक महत्वपूर्ण पारी खेली और कुछ बेहतरीन शॉट्स खेले। रोहित ने मैच के बाद कहा कि, “विराट की यह बहुत महत्वपूर्ण पारी थी। उन्होंने जिस तरह से शुरुआत की, उसने मुझ पर से भी दबाव कम किया। हमने पहले दो ओवरों में अच्छी शुरुआत नहीं की, फिर वह अंदर आए और अच्छे शॉट्स को खेलना शुरू किया जो देखने में मुझे बहुत अच्छा लगा।”

कोहली के अलावा, विकेटकीपर ऋषभ पंत को भी बीसीसीआई ने ब्रेक दिया है और बाएं हाथ का यह बल्लेबाज वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरा टी-20 मैच का हिस्सा नहीं बन पाएगा। पंत श्रीलंका के खिलाफ 24 फरवरी 2022 से शुरू होने वाली टी-20 सीरीज का भी हिस्सा नहीं बन पाएंगे।

close whatsapp