शतकवीर कोहली तो देख लिया, अब आपको डांसर कोहली से भी मिला देते हैं - क्रिकट्रैकर हिंदी

शतकवीर कोहली तो देख लिया, अब आपको डांसर कोहली से भी मिला देते हैं

साउथ अफ्रीका के खिलाफ विराट कोहली ने अपना 49वां वनडे शतक लगाया।

Virat Kohli seen dancing on field (Photo Source: X/Twitter)
Virat Kohli seen dancing on field (Photo Source: X/Twitter)

Virat Kohli 49th ODI Hundred: साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना 49वां वनडे शतक लगाकर विराट कोहली (Virat Kohli) ने सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के सर्वाधिक वनडे शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इसके बाद से कोहली सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। देश भर में उनके इस उपलब्धि पर जश्न का माहौल हैं। वहीं मैदान पर विराट कोहली भी अभी अपने इस हासिल पर जश्न में डूबे हुए हैं।

दरअसल, साउथ अफ्रीकी पारी के दौरान विराट कोहली का डांस करते हुए एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आईसीसी ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया है।

वायरल वीडियो में विराट कोहली को बॉलीवुड फिल्म ‘जवान’ के गाने ‘छलिया’ पर थिरकते हुए देखा जा सकता है। फैन्स को भी यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है। इससे पहले भी इस वर्ल्ड कप 2023 में विराट कोहली कई मौकों पर डांस करते हुए देखे गए हैं।

यहां देखें Virat Kohli का Dance Video:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

मुकाबले की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को रोहित शर्मा ने जबर्दस्त शुरुआत दिलाई। उन्होंने तेजी से रन बटोरे। हालांकि, 62 के स्कोर पर रोहित शर्मा 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 40 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने सूझ-बूझ भरी बल्लेबाजी करते हुए भारत को बड़े स्कोर की ओर ले गए। श्रेयस अय्यर ने 87 गेंदों में 77 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

विराट कोहली अंत तक नाबाद रहे। उन्होंने 10 चौके की मदद से 101 रनों की शानदार पारी खेली। भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 326 रनों का स्कोर बनाया। इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की पारी बुरी तरह लड़खड़ाई। भारतीय गेंदबाज शुरुआत से ही हावी नजर आए। खबर लिखे जाने तक अफ्रीकी टीम ने 67 रनों पर अपने 7 विकेट गंवा दिए हैं।

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?