IND vs ENG: नन्हें फैन्स के लिए विराट कोहली के जेस्चर ने जीता दिल, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG: नन्हें फैन्स के लिए विराट कोहली के जेस्चर ने जीता दिल, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 304 रनों का स्कोर बनाया

Virat Kohli (Pic Source-X)
Virat Kohli (Pic Source-X)

इस समय टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच कटक के बाराबाती क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 304 रन बोर्ड पर बनाए। भारत को मैच जीतने के लिए अब 305 रनों की जरूरत है।

इस मैच में भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली की भी वापसी हुई है। चोटिल होने की वजह से विराट कोहली पहले वनडे मैच में भाग नहीं ले पाए थे और उनकी जगह श्रेयस अय्यर को टीम में जगह मिली थी। हालांकि, दूसरे मैच में वह लौटे और मैच के दौरान जब विराट कोहली फील्डिंग कर रहे थे, तब उन्होंने बाउंड्री लाइन के पास बैठे हुए Bowl Boy से हाथ मिलाया।

Bowl Boy भी विराट कोहली के साथ हाथ मिलाने के बाद काफी उत्साहित नजर आए। विराट के इस जेस्चर ने फैन्स का दिल जीत लिया। इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

यहां देखें वीडियो

दूसरे वनडे को भी टीम इंडिया जरूर करना चाहेगी अपने नाम

इंग्लैंड के लिए फिल साल्ट और बेन डकेट ने पहले विकेट के लिए 81 रन की तूफानी साझेदारी की। हालांकि, फिल साल्ट अच्छी शुरुआत के बाद सिर्फ 26 रन ही बना सकें। वहीं बेन डकेट ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 चौकों की मदद से 65 रन बनाए। अनुभवी बल्लेबाज जो रूट इस मैच में बेहतरीन लय में नजर आए और उन्होंने 69 रनों का योगदान दिया।

जोस बटलर ने 34 रन बनाए, जबकि हैरी ब्रूक ने 31 रनों की पारी खेली। लियम लिविंगस्टोन ने 41 रन बनाए, जबकि आदिल रशीद 14 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। हालांकि, आदिल रशीद ने अपनी इस पारी में तीन चौके जड़े।

टीम इंडिया की ओर से शानदार स्पिनर रवींद्र जडेजा ने 10 ओवर में 35 रन देकर तीन विकेट झटके। जडेजा के अलावा हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी और हार्दिक पांड्या ने 1-1 अपने नाम किया।

close whatsapp