विराट कोहली ने बेटी के साथ प्यारी तस्वीर की शेयर, आपका भी बोलेंगे- वाह क्या बात है
विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी तस्वीर की है शेयर।
अद्यतन - जनवरी 9, 2023 3:46 अपराह्न

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली अब काफी बदल गए हैं, पहले हमेशा वो थोड़े गुस्से में रहते थे। लेकिन अब कुछ समय से उनका एक अलग रूप ही देखने को मिल रहा है, साथ ही ये खिलाड़ी अब परिवार के साथ भी ज्यादा समय बिता रहा है और इसी कड़ी में कोहली ने एक बेहद प्यारी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है।
भगवान की भक्ति में मगन है इन दिनों विराट कोहली
जी हां, आज-कल जैसे ही विराट कोहली को क्रिकेट से ब्रेक मिलता है, वो भगवान की भक्ति करने निकल जाते हैं और उस दौरान उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा भी मौजूद रहती है। हाल ही में उनका एक वीडियो आया था, जिसमें वो प्रवचन सुनते हुए नजर आ रहे थे।
विराट कोहली की ये तस्वीर आपके दिल को भा जाएगी!
*विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी तस्वीर की है शेयर।
*तस्वीर में वोअ वाइफ अनुष्का-बेटी वामिका के साथ नजर आ रहे हैं।
*समंदर किनारे अनुष्का और विराट बेटी के साथ चल रहे हैं ।
*सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को दिया जा रहा है काफी प्यार।
वाइफ और बेटी के साथ विराट कोहली ने ये तस्वीर शेयर की है
कपल ने साथ में मनाया था नए साल का जश्न
अब लंका के खिलाफ मैदान पर दिखेंगे कोहली
दूसरी ओर लंका के खिलाफ हुई टी20 सीरीज में विराट कोहली टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे, लेकिन कल से शुरू हो रही वनडे सीरीज में विराट कोहली आपको खेलते हुए नजर आने वाले हैं।