अनुष्का भाभी के प्रति विराट कोहली ने दिखाया प्यार, जन्मदिन के मौके पर खास पोस्ट किया शेयर | CricTracker Hindi

अनुष्का भाभी के प्रति विराट कोहली ने दिखाया प्यार, जन्मदिन के मौके पर खास पोस्ट किया शेयर

आज विराट कोहली की वाइफ अनुष्का शर्मा का जन्मदिन है।

Virat Kohli And Anushka Sharma (Image Credit- Instagram)
Virat Kohli And Anushka Sharma (Image Credit- Instagram)

विराट कोहली पहले इंस्टा पर खुद के निजी जीवन से जुड़े पोस्ट शेयर करते थे, लेकिन फिर उन्होंने ये सब करना बंद कर दिया था। इस बीच अब कोहली ने एक पोस्ट शेयर किया है, जो कुछ ही देर में सुपर वायरल हो गया है फैन्स के बीच और ये पोस्ट विराट की वाइफ अनुष्का शर्मा से जुड़ा है।

अनुष्का भाभी के लिए प्यारा सा पोस्ट शेयर किया है विराट कोहली ने

आज विराट कोहली की वाइफ अनुष्का शर्मा का जन्मदिन है, वहीं इस खास मौके पर विराट ने अनुष्का के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है और साथ में एक प्यारा सा कैप्शन लिखा है। जहां विराट ने अपने कैप्शन में लिखा है-मेरे सबसे अच्छे दोस्त, मेरे जीवन साथी, मेरे सुरक्षित स्थान, मेरे सब कुछ के लिए। आप जीवन की मार्गदर्शक रोशनी हैं, हम हर दिन आपसे बहुत प्यार करते हैं जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यार।

विराट कोहली का इंस्टा पोस्ट वाइफ अनुष्का के लिए

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

गजब की बल्लेबाजी कर रहे हैं विराट कोहली IPL में

जी हां, IPL 2025 में विराट कोहली अपनी RCB टीम के लिए गजब की बल्लेबाजी कर रहे हैं, साथ उनकी बल्लेबाजी की मदद से टीम लगातार जीत अपने नाम भी कर रही है। जहां अभी तक कोहली ने सभी 10 मैच खेले हैं, जिसमें वो कुल 443 रन बना चुके हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 6 अर्धशतक भी निकले हैं। ऐसे में कोहली इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर मौजूद हैं फिलहाल।

एक नजर विराट कोहली से जुड़े इस वीडियो पर

अंक तालिका के टॉप पर मौजूद है RCB टीम

*दूसरी ओर विराट के प्रदर्शन के अलावा RCB टीम भी इस सीजन सुपरहिट प्रदर्शन कर रही है।
*ये टीम IPL 2025 की अंक तालिका में सभी को पछाड़ कर इस समय पहले स्थान पर है।
*RCB टीम ने अभी तक कुल 10 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम 7 मैच जीती है और तीन हारी है।
*दूसरी ओर अब इस टीम का अगला मैच 3 मई को CSK के खिलाफ होने वाला है।

close whatsapp