कप्तानी जाने के बाद भी विराट का एड वर्ल्ड में भौकाल है गुरू - क्रिकट्रैकर हिंदी

कप्तानी जाने के बाद भी विराट का एड वर्ल्ड में भौकाल है गुरू

हाल ही में मुंबई में अनुष्का शर्मा के साथ एक और एड शूट करते हुए नजर आए थे विराट।

Virat Kohli (Photo Source: Instagram)
Virat Kohli (Photo Source: Instagram)

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली इन दिनों क्रिकेट की मैदान से दूर हैं, उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के दौरान खेला था। उसके बाद BCCI ने लगातार क्रिकेट खेलने की वजह से उन्हें 10 दिनों का आराम दिया है। यूं तो कथित तौर पर छुट्टी विराट को अपने परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए मिली थी लेकिन वो इन छुट्टियों का इस्तेमाल एड शूट के लिए कर रहे हैं।

दरअसल भारत के पूर्व कप्तान ने सोशल मीडिया पर एक छोटा वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्हें एक शूटिंग के दौरान अपनी मांसपेशियों को फ्लेक्स करते देखा जा सकता है। वीडियो को “#BTS” कैप्शन के साथ पोस्ट किया गया है क्योंकि इसमें एक शूट के पीछे का दृश्य था जिसमें कोहली शामिल थे।

यहां देखिए विराट का वो एड शूट वाला वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

कुछ ही दिनों पहले विराट का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ था जहां वो अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ नजर आए थे। बताया जा रहा है कि वो वीडियो भी विराट के किसी एड शूट से ही संबंधित था जिसे मुंबई के किसी स्टूडियो में फिल्माया गया था।

श्रीलंका के खिलाफ अपना 100 वां टेस्ट मैच मैच खेलेंगे कोहली

कोहली ने अब तक भारत के लिए 99 टेस्ट खेले हैं और मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट उनके लिए बतौर खिलाड़ी 100वां टेस्ट होगा। यह मैच बिना दर्शकों के खेला जाएगा, कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार ने मैच देखने के लिए दर्शकों को आने की अनुमति नहीं दी है। कोहली ने 99 टेस्ट में 50.39 की औसत से 7962 रन बनाए हैं जिसमें 27 शतक और 28 अर्धशतक शामिल हैं।

कोहली ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट की कप्तानी से इस्तीफा दिया था और उनकी जगह रोहित को अब तीनों फॉर्मेट का कप्तान बनाया गया है। एमएस धोनी से टीम की कमान संभालने के बाद से, कोहली ने भारतीय क्रिकेट के इतिहास में शानदार अध्याय लिखे हैं, जिसमें उनकी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्ही के घर में टेस्ट सीरीज की जीत भी शामिल है।

close whatsapp