T20 World Cup 2024: पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान कहा, विराट कोहली को रोहित के साथ भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप में ओपनिंग करनी चाहिए - क्रिकट्रैकर हिंदी

T20 World Cup 2024: पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान कहा, विराट कोहली को रोहित के साथ भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप में ओपनिंग करनी चाहिए

2 जून 2024 से शुरू हो रहा है कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप

Rohit Sharma and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)
Rohit Sharma and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

T20 World Cup 2024: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर ब्रैड हाॅग (Brad Hogg) ने बड़ा बयान दिया है। हाॅग का मानना है आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत के लिए पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा ओपनिंग करनी चाहिए।

गौरतलब है कि इस बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप यूएसए और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में खेला जा रहा है। टूर्नामेंट की शुरूआत 2 जून को होने वाले पहले मुकाबले से होने जा रही है। पहला मैच यूएसए और कनाडा के बीच खेला जाएगा।

तो वहीं भारत अपने विजयी अभियान की शुरूआत 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ होने वाले मैच से करेगा। हालांकि, इस मैच से पहले अब ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेट ब्रैड हाॅग ने बड़ा बयान दिया है।

ब्रैड हाॅग ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि आगामी टी20 वर्ल्ड कप में भारत की बल्लेबाजी को लेकर ब्रैड हाॅग ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा- अगर विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप में खेल रहे हैं तो मैं उन्हें रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग बल्लेबाजी करते हुए देखना चाहता हूं।

मुझे लगता है कि वह अभी भी बेस्ट फील्डिंग कर सकता है। वह अपनी स्पीट का इस्तेमाल कर सकता है। अगर आपके पास बल्लेबाजी के दौरान रोहित और विराट में से कोई रहता है तो बल्लेबाजी में स्थिरता हासिल हो सकती है।

तो वहीं आपको रोहित और विराट कोहली के बारे में बताएं, तो ऑस्ट्रेलिया में हुए टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद दोनों ही खिलाड़ी पिछले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू टी20 सीरीज में काफी लंबे समय बाद खेलते हुए नजर आए थे।

हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बीसीसीआई मैनेजमेंट चाहता है कि रोहित शर्मा ही भारतीय क्रिकेट टीम की टी20 वर्ल्ड कप में कमान संभाले हैं। लेकिन कोहली को टीम में शामिल होने के लिए, आईपीएल में 2024 शानदार प्रदर्शन करना होगा।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?