आखिरकार विराट ने जड़ा अपने करियर का 71वां शतक, इंटरनेट पर आया कोहली के नाम का तूफान - क्रिकट्रैकर हिंदी

आखिरकार विराट ने जड़ा अपने करियर का 71वां शतक, इंटरनेट पर आया कोहली के नाम का तूफान

विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में 61 गेंदों में 122* रन बनाए।

Virat Kohli (Photo Source: Twitter/BCCI)
Virat Kohli (Photo Source: Twitter)

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में इस समय भारत और अफगानिस्तान के बीच एशिया कप 2022 का सुपर 4 मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने अंतरराष्ट्रीय टी-20 करियर का पहला शतक जड़ा। बता दें, यह कोहली का 71वां अंतरराष्ट्रीय शतक है। कोहली ने इससे पहले अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय शतक 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा था।

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मुकाबले में जहां एक तरफ अफगानिस्तान ने कोई बदलाव नहीं किया है वहीं भारत ने तीन बदलाव किए हैं। रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और युजवेंद्र चहल की जगह दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल और दीपक चहर को प्लेइंग XI में शामिल किया गया है।

अब जब रोहित शर्मा इस मैच में नहीं खेल रहे हैं तो टीम की कमान केएल राहुल को सौंपी गई है और उनके साथ विराट कोहली ने ओपनिंग जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने इस मैच में 61 गेंदों में 122* रन बनाए। उनके इस शतक की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 212 रन बनाए हैं। कोहली ने अपनी इस पारी में 12 चौके और 6 छक्के जड़े।

विराट कोहली ने 1020 दिनों के बाद जड़ा अंतरराष्ट्रीय शतक

बता दें, विराट कोहली ने इस टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज मैच में हांगकांग के खिलाफ 44 गेंदों में 59* रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। उन्होंने अपनी पारी में 1 चौके और 3 छक्के जड़े थे। वहीं सुपर 4 में पाकिस्तान के खिलाफ कोहली ने 44 गेंदों में 60 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली थी।

भले ही भारतीय टीम इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं लेकिन विराट कोहली का प्रदर्शन इस पूरे टूर्नामेंट में काफी शानदार रहा है। टीम को जब भी उनकी जरूरत पड़ी उन्होंने बल्लेबाजी से अहम योगदान दिया। अब टी-20 वर्ल्ड कप 2022 को आने में कुछ ही समय शेष है और तमाम भारतीय प्रशंसक ही चाहेंगे कि विराट कोहली का यह फॉर्म जारी रहे।

विराट कोहली ने इस शतक को जड़कर धमाकेदार वापसी की है। उन्होंने यह शतक 1020 दिनों के बाद जड़ा है। तमाम लोगों के बीच में काफी उत्साह है। सब का यही कहना है कि ‘किंग कोहली’ अब वापस अपने फॉर्म में आ चुके हैं। बता दें, 2019 के बाद से ही कोहली के फॉर्म में गिरावट देखने को मिली थी लेकिन एशिया कप में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपने फॉर्म को वापस पा लिया है।

यह रही ट्विटर की प्रतिक्रिया:

https://twitter.com/PRINCE75757575/status/1567902630801965063?s=20&t=tkZjfSf7Ik2FU0NTkrZ5tg

https://twitter.com/PathanshoaibK/status/1567902628784345090?s=20&t=tkZjfSf7Ik2FU0NTkrZ5tg

https://twitter.com/Shreya8287/status/1567890414744776705?s=20&t=nt8UUcltYtmDKcLtsZGsWQ

 

 

close whatsapp