विराट कोहली ने LSG के खिलाफ खेली 61 रनों की बेहतरीन पारी, तमाम लोगों ने ट्विटर में दी अपनी प्रतिक्रिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

विराट कोहली ने LSG के खिलाफ खेली 61 रनों की बेहतरीन पारी, तमाम लोगों ने ट्विटर में दी अपनी प्रतिक्रिया

इस समय बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 15वां मुकाबला खेला जा रहा है।

Virat Kohli (Pic Source-Twitter)
Virat Kohli (Pic Source-Twitter)

इस समय बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 15वां मुकाबला खेला जा रहा है। यह मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हो रहा है। इस महत्वपूर्ण मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने 44 गेंदों में 61 रन की बहुमूल्य पारी खेली।

उन्होंने अपनी इस पारी में 4 चौके और 4 छक्के जड़े। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा और सभी पर खड़ा प्रहार किया। बता दें, इस शानदार मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

विराट कोहली ने कप्तान फाफ डु प्लेसिस के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 96 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। विराट कोहली की इस पारी की तमाम लोग ट्विटर में जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। वो इस टूर्नामेंट में काफी अच्छे फॉर्म में रहे हैं।

विराट कोहली की पारी को देख तमाम लोगों ने ट्विटर में दी अपनी प्रतिक्रिया:

https://twitter.com/pichukAA_84/status/1645446109391904768?s=20

बता दें, जहां एक तरफ लखनऊ सुपर जायंट्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में अभी तक तीन मुकाबले खेले हैं जिसमें से दो में उन्होंने जीत दर्ज की और एक में हार का सामना करना पड़ा है, वहीं दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अभी तक इस बेहतरीन टूर्नामेंट में 2 मुकाबले खेले हैं जिसमें से एक में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि दूसरे में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। दोनों टीमों के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है।

RCB बनाम LSG मुकाबले के लिए यह रही दोनों टीमों की प्लेइंग XI:

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर:

विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत, डेविड विली, वेन पार्नेल, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज

RCB सब्स्टीट्यूट:

सुयश प्रभुदेसाई, आकाश दीप, कर्ण शर्मा, सोनू यादव, माइकल ब्रेसवेल

लखनऊ सुपर जायंट्स:

केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन, जयदेव उनादकट, अमित मिश्रा, आवेश खान, मार्क वुड, रवि बिश्नोई

LSG सब्स्टीट्यूट:

आयुष बडोनी, डेनियल सैम्स, प्रेरक मांकड़, स्वप्निल सिंह, कृष्णप्पा गौतम

close whatsapp