क्या! पूर्व कप्तान विराट का ऑस्ट्रेलिया में वीडियो वायरल हो गया
टीम इंडिया को 23 अक्टूबर को खेलना है पाकिस्तान से मैच अपना पहला मैच।
अद्यतन - अक्टूबर 19, 2022 11:17 पूर्वाह्न

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 में टीम इंडिया का सफर 23 अक्टूबर से शुरू होगा, लेकिन उससे पहले टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली खबरों में बने हुए हैं। वहीं विराट के खबरों में रहने के कई अलग-अलग कारण है, लेकिन इस बीच इस खिलाड़ी का एक वीडियो हर जगह वायरल हो रहा है और ये वीडियो ऑस्ट्रेलिया का है।
पूर्व कप्तान विराट कोहली अपने रंग में हैं गुरू
जी हां, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली इन दिनों लय में नजर आ रहे हैं, जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए अभ्यास मैच में एक हाथ से शानदार कैच पकड़ा था और फिर कमाल का रन आउट भी विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था।
घंटों अभ्यास कर रहे हैं पूर्व कप्तान विराट कोहली
*टीम इंडिया को 23 अक्टूबर को खेलना है पाकिस्तान से मैच अपना पहला मैच।
*इससे पहले पूर्व कप्तान विराट कोहली नेट्स में जमकर अभ्यास कर रहे हैं।
*अभ्यास मैच खत्म होने के तुरंत बाद नेट्स में बल्लेबाजी करने पहुंच गए थे विराट।
*ज्यादा से ज्यादा समय कोहली इन दिनों सिर्फ नेट्स में बिता रहे हैं आज-कल।
पूर्व कप्तान विराट कोहली के नेट्स का वीडियो
फोटोशूट के दौरान टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी
आज टीम इंडिया को खेलना है अपना दूसरा अभ्यास मैच
टीम इंडिया सुपर-12 का मिशन शुरू करने से पहले अभ्यास मैचों पर पूरा फोकस कर रही है, जहां टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को पहले अभ्यास मैच में मात दी थी और अब आज टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा अभ्यास मैच खेलना है। साथ ही इस मैच में देखना अहम होगा कि क्या दिनेश कार्तिक की जगह पंत को मौका मिलता है या नहीं।