हार के गुस्से में विराट कोहली ने Paparazzi से पूछे तीखे सवाल, कार का गेट ना खुलने पर हुए लाल-पीले
RCB की हार के बाद विराट सीधे जयपुर से पहुंच गए मुंबई।
अद्यतन - अप्रैल 7, 2024 10:57 पूर्वाह्न

विराट कोहली मैदान पर कुछ भी कर ले, उनकी RCB टीम हार के ही दम लेती है। जयपुर के मैदान पर भी कुछ ऐसा ही हुआ, जहां राजस्थान ने RCB को हरा दिया। इस दौरान कोहली के बल्ले का दम देखने को मिला, लेकिन फाफ के गेंदबाजों ने राजस्थान टीम के लिए काम आसान कर दिया और टीम को एक नई हार मिल गई।
धमाकेदार शतक जड़ा था विराट कोहली ने
जी हां, कल राजस्थान के खिलाफ जयपुर में हुए मैच में विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की थी, इस दौरान कोहली ने शतक जड़ते हुए फैन्स को झूमने का मौका दिया था। अपनी पारी में RCB टीम के पूर्व कप्तान ने 72 गेंदों पर 113 रन बनाए थे और फिर वो नाबाद लौटे थे, लेकिन टीम की हार देख वो काफी गुस्सा हो रहे थे।
शतक, हार और एयरपोर्ट पर विराट कोहली का गुस्सा
*RCB की हार के बाद विराट सीधे जयपुर से पहुंच गए मुंबई।
*इस बीच कोहली का एयरपोर्ट से एक वीडियो आया सामने।
*Paparazzi से बोले कोहली- तुम लोग यहीं पर रहते हो क्या।
*बाद में कार का गेट ना खुलने पर गुस्सा में दिखा ये बल्लेबाज।
पहले Paparazzi से पूछा एक सवाल
फिर कार का गेट ना खुलने पर हुए गुस्सा
बटलर का शतक पड़ा विराट कोहली पर भारी
दूसरी ओर एक तरफ RCB के लिए विराट कोहली ने शतक जड़ा था, तो राजस्थान की तरफ से जोस बटलर ने अपने बल्ले से नाबाद 100 रन निकाले और RR टीम को जीता दिया। इस जीत के साथ संजू की टीम अंक तालिका पर फिर से टॉप आ गई है, जहां इस टीम ने अभी तक खेले गए सभी 4 मैच जीते हैं, तो KKR टीम अभी तक 3 मैचों में जीत अपने नाम कर चुकी है। आज IPL में 2 मैच खेले जाएंगे, पहला मैच मुंबई और दिल्ली के बीच होगा। तो दूसरे मैच में LSG के सामने GT टीम की चुनौती रहने वाली है आज, इस दौरान सभी की नजर फिर से मुंबई पर होगी और हार्दिक फिर से फैन्स के निशाने पर होंगे।