अभ्यास मैच से पहले खूब नाचे विराट, लेकिन फिर हो गया बड़ा पोपट!
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
अद्यतन - Oct 17, 2022 11:23 am

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 मैचों से पहले टीम इंडिया आज अपना पहला अभ्यास मैच ऑस्ट्रेलिया खिलाफ खेल रही है, जिसमें विराट, कार्तिक और कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी बल्लेबाजी से काफी निराश किया। लेकिन इस बीच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का एक वीडिया सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
ऑस्ट्रेलिया के बाद एक और अभ्यास मैच खेलने हैं टीम इंडिया को
भारतीय टीम ने आज से अभ्यास मैच खेलने शुरू कर दिए हैं टी-20 वर्ल्ड कप के, वहीं ऑस्ट्रेलिया के बाद टीम इंडिया को 19 तारीख को भी एक अभ्यास मैच खेलना है और ये मैच होगा न्यूजीलैंड के खिलाफ।
अभ्यास मैच से पहले तो ठुमके लगा रहे थे विराट कोहली
*टीम इंडिया के पूर्व कप्तान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
*जहां इस वीडियो में विराट अभ्यास सत्र के बीच मस्ती करते दिख रहे हैं।
*साथी खिलाड़ियों के साथ नाचते नजर आए कोहली, दिखे एक दम टेंशन फ्री।
*लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच में फेल हो गए पूर्व कप्तान।
अभ्यास के दौरान जब नाचने लगे पूर्व कप्तान विराट
https://twitter.com/OfcCricket/status/1581640471180242945?t=hcKcU_TbSedAtxkr70FV8A&s=19
अभ्यास मैच में कैसी रही टीम इंडिया की बल्लेबाजी
दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए अभ्यास मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की थी, इस दौरान सूर्यकुमार के साथ-साथ केएल राहुल ने भी अर्धशतक लगाया। जिसके बाद टीम इंडिया ने 20 ओवर में 186 रन बनाए, लेकिन इस दौरान रोहित शर्मा, कोहली और दिनेश कार्तिक जैसे बड़े नाम पूरी तरह फ्लॉप रहे और ये भारत के लिए आगे होने वाले मुकाबलों के लिए थोड़ा चिंता विषय हो सकता है।